एक्सप्लोरर

कोटा में एक और छात्रा ने की खुदकुशी, मां को नहीं दी गई खबर क्योंकि...

Kota Suicide Case: बीते दिनों नीट ने परीक्षा परिणाम जारी किया. इस बार नीट में बड़ी संख्या में छात्रों ने कामयाबी हासिली की तो कई के नंबर कम आए. नीट में कम नंबर आने से एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया.

Kota Coaching Student Suicide Case: नीट का रिजल्ट आने के बाद कोटा की एक कोचिंग छात्रा ने सुसाइड कर लिया है. कोचिंग छात्रा ने अपने कमरे की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि नीट का रिजल्ट आने के बाद से छात्रा डिप्रेशन में थी. 

जवाहर नगर थानाधिकारी हरिनारायण शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के रिवागढ़ निवासी कोचिंग छात्रा वागिया तिवारी ने बुधवार (5 जून) की शाम को सुसाइड कर लिया. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

घटना को लेकर पड़ोसियों ने क्या कहा?
मृतका की बिल्डिंग में रहने वाली सुजाता ने बताया कि वह भी अपने बेटे के साथ यहां रहती है. सुजाता ने बताया कि पता चला है कि एक स्टूडेंट ने कूदकर सुसाइड कर लिया है. वह अपनी मां और एक भाई के साथ यहां रहती थी. उन्होंने कहा कि पढ़ाई का प्रेशर बच्चों पर रहता है, पैरेंट्स हैं तो बच्चों से पढ़ाई के लिए कहेंगे ही. 

सुजाता ने बताया कि वह भी लखनऊ से यहां आई है, यहां रहकर वह अपने बेटे को तैयारी करवा रही है. सुजाता के मुताबिक, मृतक बालिका की उम्र कम थी, इसलिए उसके पास और भी ऑप्शन थे. 

बिहार के रहने वाले छात्र भोजराज ने कहा कि वह यहां रहकर जेईई की तैयारी कर रहा है. भोजराज के मुताबिक, बिल्डिंग वालों से पता चला है कि मृतक छात्रा डिप्रेशन में थी, जिसकी वजह से उसने सुसाइड कर लिया है.

'कम नंबर आने से डिप्रेशन में थी छात्रा' 
पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वागिया तिवारी (18) पुत्री विनोद कुमार तिवारी रिवागढ़ मध्य प्रदेश की रहने वाली थी. वह पुखराज एलिमेंट बिल्डिंग के कमरा नंबर 503 में अपनी मां और भाई के साथ रहती थी. छात्रा ने एक साल पहले एक इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था और नीट की तैयारी कर रही थी.

पुलिस के मुताबिक, छात्रा का भाई 11वीं में पढ़ता था और वह जेईई की तैयारी कर रहा है. पुलिस ने बताया कि छात्रा के नंबर कम आने की वजह से सुसाइड की संभावना जताई जा रही है. उन्होंने कहा कि उसकी मां कमरे में सो रही थी और वह 9वीं मंजिल में अपने कमरे की खिड़की से कूद गई.

हार्ट पेशेंट मां को नहीं दी गई जानकारी
सीआई हरिनारायण शर्मा ने बताया कि मृतक छात्रा वागिया तिवारी की मां हार्ट की मरीज हैं. जिसकी वजह से मां को छात्रा के मौत के संबंध में अभी कुछ नहीं बताया गया है. पिता को घटना के बाद फोन पर सूचित किया गया है. पिता विनोद कुमार तिवारी के कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा. 

इस साल सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के आंकड़े-
- इससे पहले 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के विलावला गांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद जैद मलिक ने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया था.
- इसी तरह 30 जनवरी को बोरखेड़ा क्षेत्र की शिव विहार निवासी छात्रा निहारिका (18) ने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया.
- 2 फरवरी को यूपी के गोंडा जिले के नूर मोहम्मद (27) ने  सुसाइड कर लिया था.
- 8 मार्च को छत्तीसगढ़ निवासी 16 वर्षीय छात्र शुभ चौधरी ने सुसाइड कर लिया था.
- 26 मार्च को मोहम्मर उरूज (20) निवासी जिला कन्नौज उत्तर के समधन गांव की रहने वाली छात्रा ने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया था.
- 28 मार्च को लखनऊ निवासी सौम्या ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. सौम्या नीट की तैयारी कर रही थी. 
- 29 अप्रैल 2024 को हरियाणा के रोहतक निवासी 19 वर्षीय छात्र सुमित कुमार पुत्र विजयपाल ने लैंडमार्क में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. वह भी नीट की तैयारी कर रहा था.
- अब 5 जून को मध्य प्रदेश रिवागढ़ निवासी कोचिंग छात्रा वागिया तिवारी (18) नीट की तैयारी कर रही थी, यहां उसने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election Result: BAP की लोकप्रियता का तेजी से बढ़ा ग्राफ, गठन के 8 महीने में ही मिले 3 MLA और एक सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget