एक्सप्लोरर

कोटा का एक और छात्र लापता! नोट में लिखा 'पेपर अच्छा नहीं हुआ, मुझे बैराज के पास ढूंढ लेना'

Kota Coaching Student: नीट की पढ़ाई कर रहे छात्र ने नोट में लिखा कि उसे बैराज के करीब से ढूंढ लिया जाए. इससे पहले भी एक छात्र अपने परिवार वालों को पत्र लिख कर कहीं चला गया, जिसका सुराग नहीं मिला है.

Kota Coaching Student Missing: नीट की परीक्षा से पहले और बाद में स्टूडेंट्स में तनाव देखा जाता है और उसके चलते छात्र गलत कदम उठा लेते हैं. ऐसे में कुछ ही दिनों में दो छात्र लापता हो गए हैं. कुछ दिन पहले ही बामनवास गंगापुर से राजेन्द्र नाम का छात्र पढ़ाई में मन नहीं लगने की बात कहकर वह कहीं चला गया. उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा.

'मुझे चंबल के करीब बैराज के पास ढूंढ लेना'
कोटा शहर के कुन्हाड़ी क्षेत्र के एग्जॉटिका गार्डन के पीछे कैनाल रोड स्वर्ण विहार में पीजी में रहने वाले नीट की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र के कहीं चले जाने की जानकारी पुलिस को मिली. उसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई है. थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि स्टूडेंट के कमरे से एक नोट बरामद हुआ है जिसमें छात्र ने लिखा कि मुझे बैराज के करीब ढूंढ लेना.

दो साल से कोटा में कर रहा था नीट की तैयारी 
कुन्हाड़ी थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि लापता छात्र अमन कुमार सिंह (19) है और वह बिहार का रहने वाला है. उसके पास से मिले नोट में उसने लिखा कि उसका नीट का पेपर अच्छा नहीं गया है. वह कोटा में रहकर दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था.

8 दिन से लापता राजेन्द्र का नहीं लगा सुराग 
इससे पूर्व गंगापुर के बामनवास निवासी राजेन्द्र मीणा का पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा. राजेन्द्र 6 मई से कोटा से कहीं चला गया और अपनी सिम भी तोड़ दी. उसने भी एक मैसेज किया कि उसका पढाई में मन नहीं लग रहा और वह पांच साल बाद आएगा, उसने यह भी लिखा कि वह कोई गलत कदम नहीं उठाएगा.

उसके पिता ने विज्ञान नगर थाने में शिकायत दी है. इससे पूर्व भी कुछ स्टूडेंट लापता हुए थे जिन्हें पुलिस ने तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था.

यह भी पढ़ें: फिर एक बार चर्चाओं में राजस्थान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, एक शादी का वीडियो हुआ वायरल, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget