एक्सप्लोरर

Kota: युवकों की मौत से नाराज लोगों ने जाम किया हाइवे, हादसे के लिए कलेक्टर ने इन्हें बताया जिम्मेदार

Rajasthan News: कोटा के कलेक्टर ने इस मामले में युवकों की लापरवाही की बात कही है.उन्होंने कहा कि घायलों को उचित उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है.

Kota Crime News: कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र के बडौद में ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर चक्का जाम लगा दिया.रामनवमी के जुलूस में करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.लोग स्थानीय विधायक से भी नाराज है. लोगों ने इन मौतों का जिम्मेदार प्रशासन को बताया है. उनका कहना है कि कई बार की शिकायत के बाद भी बिजली की लाइन को ऊपर नहीं किया गया.

प्रशासन ने उसी मार्ग से शोभायात्रा की परमिशन भी दे दी. प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे की मांग और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की.वहीं इस घटना में मारे गए युवकों का आज पोस्टमार्टम होना है.

कलेक्टर ने बताया लोगों की लापरवाही
सुल्तानपुर क्षेत्र के कोटड़ाद्वीप सिंह गांव में रामनवमी के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा में ग्रामीण प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस लाइन में करंट नहीं था, लेकिन किसी ने अचानक लाइट चालू कर दी. इससे करंट फैल गया और तीन लोगों की मौत हो गई.

वहीं प्रशासन इन आरोपों से इनकार कर रहा है. कोटा के कलेक्टर ने इस मामले में युवकों की लापरवाही की बात कही है. उन्होंने कहा कि घायलों को उचित उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर शिफ्ट किया जाएगा. 

कब और कहां हुआ यह हादसा
बूढ़ादीत कोटड़ाद्वीप सिंह ग्राम में ग्राम वासियों की ओर से पहली बार रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी.इसके लिए बकायदा प्रशासन से अनुमति भी ली गई थी.इसमें बड़ोद से बजरंग व्यायामशाला के अखाड़ा कलाकार गए थे.नाचते गाते शोभायात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान गांव के बीच झूल रहे बिजली के तारों से करतब दिखा रहे अखाड़ा कलाकारों का चक्कर टच हो गया.

इससे उसमें करंट आ गया. एक युवक करंट की चपेट में आया और उसके संपर्क में आए युवकों को भी करंट लगा. इस हादसे में बड़ोद निवासी तीन युवक महेंद्र यादव पुत्र रामगोपाल (40), अभिषेक पुत्र श्यामसुंदर नागर (21)और ललित पुत्र गोविंद कुमार प्रजापति (20) की मौत हो गई. 

इस हादसे में हिमांशु, राधेश्याम और अमित झुलस गए. उन्हें इलाज के लिए कोटा ले जाया गया. वहीं एक अन्य घायल फलेंद्र यादव का सुल्तानपुर चिकित्सालय में उपचार हो रहा था, उसे भी अब कोटा रेफर कर दिया गया है. इस मामले की सुध नहीं लेने पर पीपल्दा विधायक राम नारायण मीणा के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश है.लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

ये भी पढ़ें: 

वेद प्रताप वैदिक ने अटल बिहारी वाजपेयी को क्यों कहा था 'छड़े को छड़ी जरूरी है', पढ़िए पूरा किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget