एक्सप्लोरर

पायलट राजवीर सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार, पीड़ित परिवार से मिले विधायक बाल मुकुंद आचार्य

Kedarnath Chopper Crash: पायलट राजवीर सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर जयपुर में बीजेपी के स्थानीय विधायक बाल मुकुंद आचार्य भी उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

Kedarnath Chopper Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें जयपुर के रहने वाले हेलीकॉप्टर के पायलट राजवीर सिंह भी शामिल हैं. राजवीर सिंह लंबे समय से सेना के साथ जुड़े हुए थे. रिटायरमेंट के बाद वह पिछले साल ही आर्यन एवियशन कंपनी के साथ जुड़े थे और उसके हेलीकॉप्टर को पायलट के तौर पर उड़ान भराते थे. 

राजवीर की मौत की खबर सामने आने के बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वह चार महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे. राजवीर का पार्थिव शरीर सोमवार को जयपुर पहुंचेगा और उसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी किया जाएगा.

राजवीर सिंह का परिवार मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले का रहने वाला है. काफी साल पहले वह परिवार के साथ जयपुर आ गए थे और यहीं शास्त्री नगर इलाके में रहते थे. राजवीर करीब 14 सालों तक इंडियन एयर फोर्स में सेवा देने के बाद रिटायर हुए थे. उनकी पत्नी दीपिका भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं. हालांकि जुड़वा बच्चों को जन्म देने की वजह से वह इन दिनों छुट्टी पर हैं और राजवीर के घर पर ही रह रही हैं.


पायलट राजवीर सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार, पीड़ित परिवार से मिले विधायक बाल मुकुंद आचार्य

राजवीर सिंह की मौत से सिर्फ उनके परिवार में ही मातम नहीं पसरा हुआ है, बल्कि पूरा मोहल्ला ग़म में डूबा हुआ है. पड़ोस के लोगों का कहना है कि राजवीर बेहद मिलनसार स्वभाव के थे. अपने पड़ोस के युवाओं का वह ख्याल रखते थे और उन्हें हमेशा आगे पढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते थे. इंडियन एयरफोर्स में रहते हुए वह ज्यादातर लड़ाकू विमान उड़ाते थे. उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर के आसपास भी काफी दिनों तक उड़ान भरी है.

वह करीब महीने भर पहले ही जयपुर से वापस गए थे. जुड़वा बच्चों के जन्म पर वह 30 जून को एक कार्यक्रम करना चाहते थे. परिवार के लोगों से कल आखिरी बार उनकी बातचीत हुई थी. इस बातचीत में उन्होंने परिवार वालों को केदारनाथ में लगातार खराब मौसम होने की जानकारी दी थी. पड़ोसी सूरज शर्मा और अशोक योगी के मुताबिक राजवीर की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है.

पायलट राजवीर सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर जयपुर में बीजेपी के स्थानीय विधायक स्वामी बाल मुकुंद आचार्य भी उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. उत्तराखंड सरकार की तरफ से परिवार वालों को उनका शव मिलने की जानकारी दे दी गई है.

एक करीबी रिश्तेदार और नजदीकी दोस्त उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गए हैं. राजवीर सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को जयपुर पहुंचेगा और उसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी किया जाएगा. राजवीर सिंह के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. कोई भी बोलने या बात कर सकने की स्थिति में नहीं है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget