एक्सप्लोरर

Bus Accident: 45 सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, एक की हुई मौत 

Karauli Bus Accident: बुधवार सुबह एक निजी बस करौली से मंडरायल जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर ससेड़ी के पास सड़क के किनारे बने तालाब में गिर गई. बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई

Karauli Bus Accident: राजस्थान के करौली जिला में बुधवार को लगभग 45 से ज्यादा सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई. बस के तालाब में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हुई है. करौली से मंडरायल जा रही बस में लगभग 45 से ज्यादा सावरियां बैठी थीं. करौली के सदर थाना क्षेत्र के ससेड़ी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने तालाब में पलट गई.

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने बस के पलटते ही मौके पर पहुंचकर शीशा तोड़कर बस की सवारियों को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अंकित कुमार और जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस घटना स्थल पर पहुंचे.

बताया गया कि बुधवार सुबह लगभग 11.00 बजे एक निजी बस करौली से मंडरायल के लिए जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर ससेड़ी के पास पलटकर सड़क के किनारे बने तालाब में चली गई. बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, जिसके आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया. साथ ही पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बस को क्रेन की सहायता से तालाब से बाहर निकाला.

क्या कहना जिला कलेक्टर का
करौली के जिलाधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 45 यात्रियों से भरी एक निजी बस करौली से मंडरायल जाते समय अनियंत्रित होकर पलट कर तालाब में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक महिला घायल हो गई है. मृतक व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि घायल महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है. यात्रियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अभी भी लापता है, लेकिन बचाव दल द्वारा तालाब में रेस्क्यू अभियान जारी है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: जयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों में चलेंगी 500 नई बसें, चुनाव से पहले गहलोत सरकार का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget