एक्सप्लोरर

Jaipur: 'ब्राह्मण समाज सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का लें संकल्प', सम्मेलन में बोले राज्यपाल कलराज मिश्र

सम्मेलन में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि परस्पर सहयोग की भावना और संस्कारों के निर्माण से ही समाज का व्यापक स्तर पर उत्थान संभव है.

Jaipur News: राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में ब्राह्मण समाज की अग्रणी भूमिका रही है. समाज में अंधकार और भ्रम पैदा होने पर ब्राह्मणों ने आगे आकर समाज को आलोकित करने का काम किया है. समाज वही विकास करता है, जो मानव मात्र के कल्याण की सोच से जुड़ा हो, ब्राह्मण समाज ऐसा ही समाज है. राज्यपाल मिश्र रविवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में गौड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. राज्यपाल ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा कि उनका चिंतन युग-युगों से हमारी संस्कृति में प्रवाहित है.

ब्राह्मण समाज कुरीतियों से दूर रहने का लें संकल्प-राज्यपाल 

उन्होंने कहा कि जो ब्रह्म यानी अंतिम सत्य को जानता है और परम ज्ञान से जुड़ा है, वही ब्राह्मण है. ब्राह्मण ही संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए जीव-जगत में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान, संस्कृति और राष्ट्र परस्पर एकमेक हैं. हमारे संविधान में जाति, धर्म, वर्ग से परे समानता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप सभी के हितों का पोषण करते हुए राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. राज्यपाल ने ब्राह्मण समाज को कुरीतियों, दहेज, अंधविश्वास, मद्यपान जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेने और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया.

राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन में क्या बोले शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला?

सम्मेलन में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि परस्पर सहयोग की भावना और संस्कारों के निर्माण से ही समाज का व्यापक स्तर पर उत्थान संभव है. वैदिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश में वेद विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है. वेदों की लुप्त हो रही ऋचाओं के संरक्षण के लिए भी सरकारी स्तर पर पहल की गई है. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी ने कहा कि वर्तमान सरकार के दौर में राज्य में पहली बार विप्र कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है. उन्होंने ईडब्ल्यूएस आरक्षण की व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने का सुझाव दिया.

Jodhpur News: आईआईटी जोधपुर के 8वें दीक्षांत समारोह में 516 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, पहले बैच के 6 छात्र भी शामिल
 
उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी समाज को जोड़ कर सुसंस्कारों का जागरण और संस्कृति का रक्षण करना ब्राह्मण समाज का दायित्व होता है, जिसके लिए सभी को संकल्पित होकर कार्य करना होगा. राज्यपाल ने शुरू में मौजूद लोगों को संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन भी करवाया. आयोजकों ने गदा भेंट कर राज्यपाल मिश्र का अभिनंदन किया. कार्यक्रम में राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा,  विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, महासभा प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अभिनेष महर्षि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget