एक्सप्लोरर

Jodhpur News: बीजेपी विधायक की बहू ने पति और ससुर पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, आरएलपी MLA की हैं बेटी

जालौर जिले के भारतीय जनता पार्टी के विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे पर भोपालगढ़ आरएलपी के विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने लंबे समय तक दहेज की मांग, अत्याचार व मारपीट का आरोप लगया.

Rajasthan Dowry Harassment Case: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन के बाद दरारें पड़ी और दोनों ही अलग हो गए. अब जालौर जिले के भारतीय जनता पार्टी के विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे पर भोपालगढ़ आरएलपी के विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने लंबे समय तक दहेज की मांग, अत्याचार व मारपीट का आरोप लगाया. विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने अपने विधायक ससुर-सास व पति पर गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की. प्रताड़ना व मारपीट के मामले में पुलिस ने जोगेश्वर गर्ग के बेटे को गिरफ्तार किया है. वहीं अभी विधायक व अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

2007 में हुई थी शादी
जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के पुत्र का विवाह 2007 में हुआ था. विधायक की पुत्रवधू ने आरोप लगाया है कि शादी होने के कुछ दिन बाद ही लालची ससुराल वाले रुपये लाने का दबाव बनाते थे जिसके चलते कई बार पति व ससुराल वालों को अपने घर से रुपये ला कर देना पड़ा. रुपये देने के बाद भी सास ससुर व पति का व्यवहार खराब रहता था और आए दिन मारपीट करते थे. पति शराब पीकर मारपीट करता था मैं अपने शादीशुदा जीवन को बचाने के लिए अत्याचार सहती रही लेकिन अत्याचार ज्यादा होने लगा था आखिरकार मैं कानून की शरण में पहुंची हूं.

इन धाराओं में मामला दर्ज
महिला पुलिस थाने में ससुराल में दहेज प्रताड़ना के आरोप में आईपीसी की धारा 498ए, 406, 323, 313 में मामला दर्ज किया गया है. इसमे बीजेपी विधायक की पुत्रवधू ने सास ससुर व पति पर अत्याचार प्रताड़ना व मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. पति प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है आगे इसकी जांच चल रही है. विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने बताया कि मैं साल 2008, 2009, 2010 और 2015 में चार बार गर्भवती हुई लेकिन मेरे पति व सास समूर द्वारा गर्भवस्था में मारपीट की जाती जिससे मेरा चार बार गर्भपात हो गया. पीहर से रुपये लाने के लिए दबाव बनाते मेरे साथ मारपीट करते, जुतों, लकड़ी व डंडों से मारपीट करते थे. मुझे जबरदस्ती शराब पिलाकर अश्लील वीडियों दिखाता और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता. मेरे द्वारा मना करने पर गुप्तांग पर मारता जिससे मेरे पेट और कमर में अत्यधिक दर्द रहने लगा. 

सास-ससुर भी करते थे मारपीट
मेरे पीहर से आने वाले आशीर्वाद स्वरूप रुपये छीन लेता और मेरा मोबाइल भी तोड़ देता ताकि मैं अपने पीहर वालों से बात न कर सकूं. ये सब मैं अपने वैवाहिक जीवन को बनाये रखने के लिए सब कुछ सहन करती थी. मेरे सास ससुर व पति की मारपीट की वजह से मेरे बायें कान के ऊपर की ओर सिर में अत्यधिक दर्द रहने लगा डॉक्टर से चेकअप करवाने पर पता चला कि मेरे मस्तिक में क्लोट्स है. मेरा इलाज मेरे पिता ने अहमदाबाद से करवाया और मेरा इलाज दो साल तक चला लेकिन मेरे ससुराल वालों को पता होने के बावजूद भी कोई मुझसे अस्पताल या मेरे घर पर मिलने नहीं आया. 

प्रेग्नेंसी के दौरान करते थे मारपीट
2015 में मेरी गर्भावस्था में इलाज का समस्त खर्चा मेरे पिता ने दिया. गर्भावस्था में मुझे जयपुर अकेला छोड़कर सभी ससुराल वाले चले गए. मेरे खाने पीने की और दवाई की कोई व्यवस्था नहीं की. 15 दिन बाद मेरे पिता द्वारा समझाने पर मेर पति वापस आये और आते ही मुझे गन्दी-गन्दी गालियां निकालना व शराब पीकर मारपीट करना शुरू कर दिया. गर्भवती होने के दौरान अभद्र शारीरिक व्यवहार करता और परेशान होकर जब मैंने पिता को फोन किया तब उन्होने मेरे मां और भाई को मेरी देखभाल के लिए मेरे पास भेजा. कुछ दिन बाद मां और भाई जोधपुर चले गये और मैं फिर से अकेली हो गई.

कुछ दिन बाद मेरा पति जोधपुर गया और मेरे पिता से मुझे जोधपुर लाने को कहा और मेरे पिता ने मेरे भाई को मुझे लाने के लिये प्रकाश के साथ भेजा और भाई से कहा कि यदि डॉ. जोधपुर आने की अनुमति दे तभी ममता को जोधपुर लाना. डॉ ने अनुमति दे दी और जोधपुर जाते ही मैंने स्थानीय डॉ. को दिखाने को कहा परन्तु मेरे पति ने मुझे डॉ. के पास चेकअप करवाने नहीं जाने दिया. इससे मेरा गर्भपात हो गया और कुछ समय बाद में अपने वैवाहिक जीवन को बनाये रखने हेतु वापस ससुराल चली गई. इतना कुछ होने के बाद भी मेरे सास-ससुर व पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया.

मायके से पैसे लाने के लिए करते थे परेशान
हर रोज मेरे पति व सास ससुर मेरे साथ मारपीट करते थे. पीहर से रुपये लेकर आने के लिये परेशान करते, पीरियड्स के दौरान मेरी सास मेरे साथ छुआ-छूत का भेदभाव करती और मुझे अपने कमरे से बाहर आने से मना करती. साथ ही मेरे पति को मेरे खिलाफ उकसाती जिससे वह शराब पीकर मेरे साथ लकड़ी डंडो से जुतों से मारपीट करते सब घरवाने मारपीट होते देखते रहते लेकिन कोई बचाने नहीं आता था. मारपीट के दौरान जब मैंने मेरे भाई को फोन लगाया तब मेरे पति ने फोन छीनकर मेरे भाई से कहा कि तेरी बहन को और मारुंगा क्या कर लोगे? फिर मेरे भाई ने मेरे ससुर को फोन किया तो मेरे ससुर ने कहा कि प्रकाश ममता को मार देगा तो मेरी जिम्मेदारी नहीं है.

कमरे में बंद कर देते थे
मेरे ससुर ने मुझे धक्का मार कर मुझे कमरे में बंद कर दिया और मेरे पति से कहा कि मैं वापस आऊं तब मुझे ये घर पर दिखनी नहीं चाहिए. मेरे ससुर जयपुर चले गये और अगले दिन मेरे पापा मुझे लेने आये लेकिन में अपना वैवाहिक जीवन बनाये रखने हेतु अपने पिता के साथ नहीं गई और अगले दिन मेरे पति मुझे जबरदस्ती पीहर छोड़कर चले गये. कुछ समय पश्चात मेरे पति जोधपुर शराब पीकर मुझे लेने आये और मेरे पति के पास एक बैग था जिसमें हथियार देखकर मैं डर गई तब मेरे पिता ने मुझे उनके साथ नहीं भेजा.

ये भी पढ़ें-

Bharatpur: भरतपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान अचानक खराब हुई मंत्री की तबीयत, जयपुर रेफर

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget