एक्सप्लोरर

Jodhpur: चुपके से ऑफिस की दुछती पर चुराए गए 9.87 लाख रुपए रखकर चला गया चोर, फिर लेटर लिखकर बोला पैसे ले लेना

पुलिस के लिए यह घटना किसी पहेली से कम नहीं है. अब पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है कि आखिर चोर कौन है? और उसने पैसे क्यों लौटा दिए ?

राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में डिस्कॉम कार्यालय में पूर्व में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में, एक अज्ञात चोर का हृदय परिवर्तन हो गया. चोर ने चोरी की गई रकम वापस डिस्कॉम को फिल्मी अंदाज में सौंप दिया. चोरी के 9.87 लाख रुपए तो वापस मिल गए लेकिन पुलिस के लिए यह घटना किसी पहेली से कम नहीं है. अब पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है कि आखिर चोर कौन है? और उसने पैसे क्यों लौटा दिए ?

दुछती पर रख दिया
उदयमंदिर थाना पुलिस ने जोधपुर डिस्कॉम में 1.45 करोड़ के गबन के मामले में दो कर्मचारियों को पकड़ा तो चोरी के एक अन्य मामले में चोरों के हाथ-पांव फूल गए. उन्होंने तीन महीने पहले आलमारी से चुराए गए 11.41 लाख में से 9.87 लाख रुपए चोरी-चुपके ऑफिस की दुछती पर रख दिए और डाक से कार्यालय में पत्र भेज अधिकारी को सूचना दे दी. पुलिस ने कपड़े की थैली में छुपाए रुपए जब्त किए.

थानाधिकारी ने क्या बताया
थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि ओल्ड पावर हाउस में अधिशाषी अभियंता लूनी का कार्यालय है, जहां गत 25 जनवरी को मोगड़ा और लूनी में बिजली बिल जमा होने से प्राप्त राशि जमा कराई गई थी. इसे आलमारी में रखकर ताला लगा दिया गया था और उसमें कुल 11.41 लाख रुपए रखे थे. दूसरे दिन गणतंत्र दिवस का अवकाश था. 27 जनवरी को कर्मचारी ड्यूटी पर आए तो ऑफिस और आलमारी का ताला खुला था. आलमारी में रखे 11.41 लाख रुपए गायब थे. 

Rajasthan Weekly Weather Forecast: राजस्थान में मई में औसत से ज्यादा रहेगा पारा और कम होगी बारिश, जानें- इस हफ्ते के मौसम का ताजा अपडेट

चोर ने पत्र से दी सूचना
अधिशाषी अभियंता महेश कुमार ने चोरी का मामला दर्ज कराया था. जांच में न तो चोरों का पता लग सका था और न ही राशि मिली थी. इस बीच, गुरुवार को अधीक्षण अभियंता (जिला वृत्त) के नाम डाक से एक पत्र पहुंचा. अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे पत्र में लिखा था कि डिस्कॉम के लूनी ऑफिस में आलमारी के ऊपर दुछती पर कपड़े की थैली है और उसमें चोरी के 9.87 लाख रुपए रखे हैं.

रुपये मिल गए
अधिकारी के निर्देश पर डिस्कॉम कर्मचारी ने दुछती पर देखा तो कपड़े की थैली रखी थी. जांच अधिकारी एएसआइ भंवरलाल मौके पर पहुंचे और थैली उतरवाई जिसे खोलने पर 9.87 लाख रुपए मिले. पुलिस ने रुपया जब्त कर लिया है.

कर्मचारी की मिलीभगत
पुलिस को अंदेशा है कि डिस्कॉम के किसी कर्मचारी ने ही आलमारी का ताला खोलकर 11.41 लाख रुपए चुराए थे. उसी ऑफिस में दुछती पर 9.87 लाख रुपए रख डाक से सूचना देने के पीछे भी डिस्कॉम कर्मचारी का हाथ हो सकता है. फिलहाल चोर का पता नहीं लग पाया है.

एएसआई ने क्या बताया
एएसआई बींजाराम का कहना है कि 1.45 करोड़ रुपए के गबन के मामले में गत दिनों डिस्कॉमकर्मी विक्रमसिंह और मोहम्मद फरीद को गिरफ्तार किया गया था. दोनों जेल में हैं. कैशियर और अन्य की गिरफ्तारी बाकी है. इस कार्रवाई के बाद 11.41 लाख रुपए चुराने वालों को भी पकड़े जाने का डर सताने लगा होगा इसलिए उन्होंने 9.87 लाख रुपए वापस रख दिए हालांकि अभी भी 1.55 लाख रुपए कम प्राप्त हुए हैं.

Rajasthan: इस दिन से चलाए जाएंगे ‘प्रशासन गांवों के संग‘ अभियान के फॉलोअप कैंप, CM गहलोत के निर्देश से मिलेगी बड़ी राहत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget