एक्सप्लोरर

'आने वाले 50 सालों में कांग्रेस का राज...', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा निशाना

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में 2004 से 2014 के कालखंड में जिस तरह के घोटाले और आतंकवादी घटनाएं हुई. वो किसी से छुपी नहीं है.

Jodhpur Lok Sabha Elections 2024: जोधपुर लोकसभा सीट पर राजपूत वर्सेस राजपूत उम्मीदवार होने से चुनावी माहौल में और भी रंगत आ गई है. भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार मौका दिया है. वहीं कांग्रेस की ओर से तीसरी बार प्रत्याशी बदलते हुए. 

करण सिंह उचियारड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है. दोनों ही राजनीतिक दल के नेता व कार्यकर्ता चुनाव में जीत के लिए रण में उतर चुके हैं. और बयान बाजी भी मीडिया की सुर्खियां बन रही है. वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर चर्चाएं गर्म है.

'आने वाले 50 साल में कांग्रेस का राज नहीं आएगा'
बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल तक राज किया. लेकिन वे देश का भला नहीं कर पाए. 2004 से 2014 के कालखंड में जिस तरह के घोटाले और आतंकवादी घटनाएं हुई. वो किसी से छुपी नहीं है. लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी तो दोनों सरकारों के राज में फर्क देश की जनता ने देखा है. आज देश बदलाव के दौर पर गुजर रहा है. विकसित भारत बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. 

'BJP दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है'
शेखावत ने कहा कि आज देश में कांग्रेस का कोई नाम लेने वाला नहीं है. जो हाल है उससे लगता है अगले 50 साल तक कांग्रेस का राज वापस नहीं आ सकता है. शेखावत ने कहा कि देश की जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. पार्टी ने देश में दो बार बहुमत की सरकार बनाई है. क्योंकि मोदी जी के राज में देश की जनता का भरोसा जगह है. गरीबों के जीवन में परिवर्तन आया है.

जोधपुर में जल संकट के लिए पूर्ववर्ती सरकार जिम्मेदार : शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कई जनसभाएं की इसी के साथ ही उन्होंने जोधपुर में जल संकट के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया.

शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने अगर 2018 में सत्ता में आने के बाद लिफ्ट कैनाल के तीसरे पेज का काम शुरू कर दिया होता तो आज जोधपुर की जनता प्यासी नहीं रहती. 

'काम नहीं किया कांग्रेस'
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जोधपुर में जल संकट को देखते हुए चार झीलें रिजर्वायर बनाने का काम शुरू किया है. जिसके लिए 1400 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं. अगले 6 माह में इन्ह झीलों का काम पूरा हो जाएगा. प्रदेश के जल संकट पर काम करने का विषय राज्य सरकार का था. उन्होंने काम किया नहीं फिर भी कांग्रेस प्रत्याशी इसे मेरे माथे पर डालने की चेष्टा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: एक साथ झुके हजारों सिर, कोटा में ईद की नमाज के बाद नेताओं और पुलिस प्रशासन ने दी मुबारकबाद

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget