एक्सप्लोरर

Watch: जोधपुर के JNVU में पॉलिटिकल साइंस पेपर लीक का मामला, ABVP ने किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

JNVU Paper Leak: ABVP के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के नाम पर ज्ञापन भी दिया. उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को पॉलिटिकल साइंस थर्ड ईयर का एग्जाम 11:00 बजे था. लेकिन, पेपर 10:00 बजे से पहले ही वायरल हो गया.

Rajasthan Paper Leak : राजस्थान में भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला अभी थमा ही नहीं है कि जोधपुर की जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के पॉलिटिकल साइंस के पेपर लीक का मामला सामने आने गया है. इसके बाद छात्र राजनीति भी गर्माने लगी है. सोमवार को जेएनवीयू में छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय प्रदर्शन कर कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर निकाल दिया. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की ओर से इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी यूनिवर्सिटी प्रशासन को दी है.

कर्मचारियों को निकाला बाहर 
छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पॉलटिकल साइंस के पेपर लीक मामले को लेकर जेएनवीयू के कुलपति के कार्यालय के बाहर बैठकर जमकर नारेबाजी की. उन्होंने पेपर लीक मामले में शामिल जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर निकाल दिया.

कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के नाम पर ज्ञापन भी दिया. उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को पॉलिटिकल साइंस थर्ड ईयर का एग्जाम 11:00 बजे शुरू होना था. लेकिन, एग्जाम पेपर 10:00 बजे से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पेपर लीक पुणे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हजारों स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. छात्रों ने पेपर लीक मामले में शामिल जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई कर बर्खास्त करने की मांग की है.

विपक्ष के निशाने पर है सरकार
राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. पेपर लीक मामले में सचिन पायलट ने भी अपनी ही सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है. ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस परीक्षा का पेपर लीक मामला सामने आने के बाद एबीवीपी छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है.

यह भी पढ़ें : Barmer Accident: बाड़मेर में भयानक हादसा! टक्कर के बाद दो ट्रेलरों में लगी भीषण आग, तीन लोग जिंदा जले

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget