एक्सप्लोरर

Jodhpur Gangwar: जोधपुर को दहला देने वाले हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, जांच में हुआ ये खुलासा

Gangwar in Jodhpur: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस सरगर्मी से बदमाशों की तलाश कर रही है. गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर गोलियां दागने वालों की पुलिस ने पहचान कर ली है.

Rajasthan Crime News: जोधपुर शहर में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं. बेखौफ बदमाशों के बीच दिनदहाड़े गैंगवार जैसी वारदात से लोगों में भय का माहौल है. बुधवार को दिनदहाड़े विक्रम नांदिया और मांजू गैंग में हुई गैंगवार से पुलिस को खुला चैलेंज मिला है. बाइपास रोड पर वीतराग सिटी के बाहर गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर गोलियां दागने वालों की पुलिस ने पहचान कर ली है. पांच नामजद आरोपियों में सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है. सिक्योरिटी गार्ड पर वारदात में सहयोग करने का आरोप है. युवराज सिंह वीतराग सिटी का सिक्योरिटी गार्ड है.

बिना वेरिफिकेशन सिक्योरिटी गार्ड हुआ था बहाल

तीन चार महीने पहले ही सिक्योरिटी गार्ड के काम में लगा था. सबसे बड़ी बात बिना वेरिफिकेशन सिक्योरिटी गार्ड के रूप में बहाल कर दिया गया. अब तक की जांच में सामने आया कि हमलावरों की फायरिंग में भागते समय युवराज सिंह ने राकेश मांजू के बीच में अपना पैर डाल दिया. जिससे राकेश मांजू गिर गया. बाद में उसकी पीठ के पीछे गोली मारी गई. गोली सीने को चीरते हुए निकल गई. एक गोली राकेश मांजू के सिर में अटकी होने की भी आशंका जताई जाती है.

पुलिस को अब पांच लोगों की सरगर्मी से है तलाश

हमलवारों की तलाश में पुलिस की पांच टीमों के साथ डीएसटी को भी लगाया गया है. वारदात में इस्तेमाल कार का सुराग पुलिस को मिल गया है. पुलिस को अब पांच लोगों की सरगर्मी से तलाश है. गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर दिनेश बंबानी और विक्रम सिंह नांदिया की भूमिका को भी पुलिस जांच कर रही है. हमलावरों में कार का मालिक सारण नगर बनाड़ निवासी प्रकाश जाट है. पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया बताया गया कि हमले का कारण आपसी रंजिश है.

राकेश मांजू पर हमला विक्रमसिंह नांदिया और दिनेश बंबानी के गैंगवार से जोड़ कर देखा जा रहा है. कार में बदमाशों के सवार होने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि बालेसर के भाटेलाई पुरोहितान निवासी राकेश मांजू पर बुधवार की शाम साढ़े तीन बजे अज्ञात लोगों ने हमला किया था. उस पर चार राउंड फायर किए गए थे. एक गोली राकेश मांजू के कंधे पर लगी और एक गोली सिर में अटक गई.

घायल राकेश मांजू का आज सुबह हुआ ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि घायल राकेश मांजू का आज सुबह ऑपरेशन किया गया है. फिलहाल होश नहीं आने के कारण बयान नहीं हो पाए हैं. उसके चचेरे भाई सहीराम विश्रोई ने पांच लोगों बजरंग सिंह पालड़ी, मंगलसिंह अरटिया, रघुवीर सिंह बागोरिया, प्रकाश जाट और युवराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दी है. गौरतलब है किं बजरंग सिंह पालड़ी ने कल ट्वीट कर काम करने की बात की थी. अन्य लोगों का काम भी जल्द होने वाली बात ट्वीट में कही. 

Dacoit Man Singh: ऐसा डाकू जिस पर 185 हत्या, 112 लूट के मामले, फिर भी लोग मूर्ति बनाकर करते हैं पूजा!

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget