एक्सप्लोरर

Jodhpur Blast: विस्फोट के बीच जलता सिलेंडर लेकर भागे कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह, बहादुरी के लिए सीएम गहलोत ने दिया यह इनाम

Jodhpur Cylinder Blast: ब्लास्ट के दौरान कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह ने जलते हुए सिलेंडरों को बाहर फेंका. इस दौरान उनका हाथ भी जल गया. लेकिन, अगर वह ऐसा न करते तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था.

Jodhpur Cylinder Blast: राजस्थान में जोधपुर के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव में एक शादी समारोह में सिलेंडर फटने से हृदय विदारक घटना हो गई. इस घटना में शादी समारोह में शामिल होने आए महिला बच्चे और पुरुष झुलस गए. 52 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अब तक इस सिलेंडर फटने की घटना में दो बच्चों सहित तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 

भूमरा गांव में जिस जगह सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था, वहां एक कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जलते हुए सिलेंडरों को बाहर फेंका, जिससे उनका हाथ जल गया. सिलेंडर अगर डूंगर सिंह बाहर नहीं फेंकते तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था.

सीएम गहलोत ने की कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह के प्रमोशन की घोषणा
सीएम गहलोत शुक्रवार को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनसे बात की. पीड़ितों के इलाज के लिए डॉक्टर्स सहित प्रशासन को निर्देश भी दिए. इस दौरान सीएम गहलोत ने कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह को बहादुरी का इनाम देते हुए उनके प्रमोशन की घोषणा की है. सीएम गहलोत ने कहा कि भूंगरा गांव के लोगों ने जिस तरह से अपनेपन का संदेश दिया है, बहादुरी का संदेश दिया है, मैं उन सभी का आभार करता हूं. 

साथ ही, कांस्टेबल डूंगर सिंह ने जो बहादुरी का काम किया है उन्हें इनाम मिलना जरूरी है. समाज में एक ऐसा संदेश जाना चाहिए कि बहादुरी का काम करने पर उन्हें इनाम मिलता है.

एक के बाद एक फटे पांच सिलेंडर
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह मौके पर पहुंच गए. घटनास्थल पर एक के बाद एक करके 5 गैस सिलेंडर फटे थए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया था. 60 लोग आग में झुलस गए थे, लेकिन डूंगर सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही गैस सिलेंडर को बाहर फेंका. नहीं तो इससे भी भयानक हादसा हो सकता था. क्योंकि शादी समारोह में खाना बनाने के लिए करीब 20 सिलेंडर लाए गए थे. 

यह भी पढ़ें: Jodhpur Cylinder Blast: सीएम गहलोत ने की मुआवजे की घोषणा, कहा- 'ऐसी दुखद घटना दोबारा न हो, इसके लिए होगा काम'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget