एक्सप्लोरर

Jodhpur: उमराह पर जाने की खुशी में बन रहा था खाना, गैस सिलेंडर फटा, 14 माह के बच्चे समेत 2 की मौत

Jodhpur Cylinder Blast: उमराह पर जाने की खुशी में घर में दावत का खाना बन रहा था, तब ही अचानक गैस सिलेंडर फटने से हादसा हो गया. नीचे दुकान में लकड़ी का कारखाना होने की वजह से आग ज्यादा भड़क गई.

Jodhpur Fire News: जोधपुर में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां नागोरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र के मियों की मस्जिद के पास एक रहवासी मकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई. कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया. इस हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई.

दरअसल, घर में उमराह की खुशी में एक दावत का आयोजन किया जा रहा था. उसी के लिए खाना बनाया जा रहा था. इस दौरान गैस की टंकी फटने से हादसा हो गया. घर में जैसे ही आग लगी तो घर में मौजूद सभी लोग छत की तरफ भागे. जिसके कारण घर में एक दर्जन लोग फंस गए थे. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. हालात को देखते हुए पहले आग पर काबू पाया गया. उसी के साथ ही घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकल गया. तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घर में मौजूद लोग दम घुटने से बेहोश हो चुके थे. लोगों को बाहर निकल कर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया.

उमराह पर जाने की खुशी में थी दावत
घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी वीरेंद्रसिंह, एसीपी मंगलेश चुडांवत ,थानाधिकारी अनिल यादव, निरीक्षक शेफाली सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. दमकल के कर्मचारियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. घायलों को सुरक्षित निकाला गया. पुलिस ने बताया कि जिस घर में आग लगी है. उसे घर में उमराह की खुशी में खाना बनाया जा रहा था.

इस वजह से विकराल हुई आग
घर के निचले हिस्से में लकड़ी का कारखाना था. जिसके कारण काफी मात्रा में लकड़ी और पॉलिश का केमिकल मौजूद था. जैसे ही गैस सिलेंडर में आग लगी तो आग ने पॉलिश केमिकल के साथ मिलकर विकराल रूप ले लिया. आग पर काबू पाने के लिए करीब एक दर्जन दमकल मौके पर पहुंची.

मकान के अंदर उमराह की खुशी को लेकर खाने का आयोजन रखा गया था. जिसके चलते घर में काफी लोग थे. अचानक गैस की टंकी में रीसाव होने के साथ धमाके के बाद आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क मंगवाये और मकान की तलाशी ली. इस दौरान मकान में रखे कुछ घरेलू गैस सिलेंडर  से गैस रिसाव हो रहा था. जिसे समय रहते हटाया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget