एक्सप्लोरर

JNVU के दीक्षांत समारोह में मंच पर छात्रों ने किया हंगामा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे राज्यपाल और सीएम

Jodhpur News: जोधपुर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम में कर्मचारी नेता और छात्र नेता रवींद्र सिंह भाटी और अन्य छात्रों ने हंगामा किया है.

Jodhpur News: जोधपुर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े कुलपति सहित स्टाफ इस कार्यक्रम में मौजूद थे. कार्यक्रम शुरू होते ही कर्मचारी नेता और छात्र नेता रवींद्र सिंह भाटी और अन्य छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया और काले झंडे दिखाते हुए नारे लगाने लगे. 

अचानक हुए इस हंगामे को देखकर पुलिस एक्शन में आई. स्टेज पर खड़े प्रदर्शनकारियों को नीचे उतारकर गिरफ्तार किया. इस कार्यक्रम की सूचना पुलिस को पूर्व में दे दी गई थी. देखा जाए तो खुफिया विभाग और प्रशासन का यह बहुत बड़ा फैलियर है कि इस तरह की घटना इस कार्यक्रम में घटी जिसकी पूर्व में कोई भी जानकारी अधिकारियों के पास नहीं थी.

8 लोगों की हुई गिरफ्तारी

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट पूर्व के एडीसीपी भागचंद ने बताया कि आज जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के दीक्षांत कार्यक्रम के दौरान हंगामा व काले झंडे दिखाने के मामले में 8 लोगों को हमने गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है. उसके लिए टीम बना दी गई है कि जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा लिखित में रिपोर्ट दी गई है उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. 

कर्मचारी नेता को किया गया सस्पेंड

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के रईस और मंगलाराम बिश्नोई ने बताया कि आज हमारे विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह चल रहा था. उस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर सहित कई लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे. वहीं इस कार्यक्रम के बीच छात्र नेता और कर्मचारी नेता पहुंच गए और काले झंडे दिखाने लगे और नारे लगा रहे थे. हंगामा ज्यादा बढ़ा उसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची और पुलिस ने कार्रवाई की. साथ ही विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए कर्मचारी नेता को सस्पेंड कर दिया गया है.

क्या थी कर्मचारी नेता की मांग

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी नेता और छात्र नेता सहित अन्य लोगों ने हंगामा किया. कर्मचारी नेता की यह मांग थी कि जैसे ही कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं उनको पेंशन भी नहीं दी जा रही है. वे पेंशन के लिए घूम रहे हैं. उनको रिटायरमेंट के बाद जो उनकी रकम मिलती है वह भी नहीं दी जा रही है जबकि 3500000 रुपए से भी अधिक इस कार्यक्रम में खर्च किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Corona Cases: राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13 हजार से ज्यादा नए मामले, 21 लोगों की गई जान

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज 1 लीटर पेट्रोल-डीजल के क्या हैं रेट, जानिए यहां

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget