एक्सप्लोरर

Jodhpur News: सीएम ने जोधपुर में की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को घेरा

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन दिवसीय अपने गृह नगर जोधपुर के दौरे पर हैं. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को आज की प्राथमिक जरूरत बताया.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) तीन दिवसीय अपने गृह नगर जोधपुर (Jodhpur) के दौरे पर हैं. बुधवार 31 अगस्त को सीएम ने 73वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव का बेरी गंगा में शुभारंभ करते हुए पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन में पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को आज की प्राथमिक जरूरत बताते हुए इसके लिए हर स्तर पर भागीदारी निभाने के लिए आगे आने का आह्वान किया.

दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मीडिया से बात करते हुए बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसको लेकर चर्चाएं हो रही है और उसी के अनुसार दुनिया भर में काम भी हो रहे हैं. दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि दिल्ली हमारी राजधानी है और दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषण दिल्ली में ही होता है.

सीएम ने कहा कि नोमस के अनुसार जितना वृक्षारोपण होना चाहिए राजस्थान उससे पीछे है. राजस्थान में 50 हेक्टेयर भूमि वन विभाग को वृक्षारोपण के लिए स्वीकृत की गई है. उन्होंने वृक्षारोपण को लेकर पूरे देश में कैंपेन चलाये जाने की बात की. उन्होंने कहा कि पूरे देश के अंदर पर्यावरण की दृष्टि से भी मैं समझता हूं कि यह ग्लोबल वार्मिंग हो रही है. पर्यावरण को लेकर पूरे दुनिया के राष्ट्रपति और प्राइम मिनिस्टर मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता व्यक्त करें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैसला लें. उन्होंने कहा राजधानी दिल्ली दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा प्रदूषित है. उन्होंने इसके लिए समय रहते कदम उठाने की बात की.

जल्दी सड़क बनवाने की बात की

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मुझे पता है कि सड़कें टूटी-फूटी है बारिश ज्यादा होने से यह अचानक ठीक नहीं हो सकती. उन्होंने सड़कें जल्दी ठीक कराये जाने की बात की. नगरपालिका की मौजूदगी में उन्होंने स्पेशल बजट देने साथ-साथ नगर निगम जीडीए और राज्य सरकार को इस पर ध्यान देने की बात की. उन्होंने कहा कि देशभर में बजट को लेकर राजस्थान का उदाहरण दिया जाता है. उन्होंने चिरंजीवी योजना को लेकर प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी से इसे पूरे देश में लागू करने का आह्वान किया. 

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुमान

Kota Crime News: राजस्थान में शातिर पति-पत्नी गिरफ्तार, चार राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश, ऐसे बनाते थे लोगों को निशाना

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget