एक्सप्लोरर

Jodhpur: बंदियों तक नशे की खेप पहुंचाने वाला जेल प्रहरी गिरफ्तार, 95 ग्राम अफीम का दूध बरामद 

Jodhpur News: जेल में लगे सुरक्षा प्रहरी ही जेल के अंदर नशा पहुंचाने का काम कर रहे हैं. जोधपुर जेल में अफीम का दूध ले जाते हुए एक प्रहरी को पकड़ा गया है. 95 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया है.

Jodhpur Central Jail Opium Supply: जोधपुर सेंट्रल जेल (Jail) देश की सुरक्षित जिलों में शुमार है. हाल के दिनों में जेल से मादक पदार्थ और मोबाइल फोन (Mobile Phone) मिलने की खबरें सामने आती रही है. कई बार इस तरह के वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें जेल प्रशासन को लेकर सवाल भी खड़े हो चुके हैं. जोधपुर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन, डीसीपी भुवन भूषण यादव, एडीसीपी भागचंद लगातार जोधपुर सेंट्रल जेल में कार्रवाई कर रहे हैं. इस बीच जेल में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. 

95 ग्राम अफीम का दूध बरामद
जेल में लगे सुरक्षा प्रहरी ही जेल के अंदर नशा पहुंचाने का काम कर रहे हैं. जेल में अफीम का दूध ले जाते हुए एक सुरक्षा प्रहरी को पकड़ा गया है. जोधपुर सेंट्रल जेल में तैनात प्रहरी प्रहलाद देवासी की जांच की गई तो उसके पास से 95 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया. फिलहाल प्रहरी से पूछताछ चल रही है. पुलिस जेल में नशे की खेप पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट चुकी है. पहले भी जेल में नशे की सामग्री ले जाते हुए प्रहरी की लिप्तता सामने आ चुकी है. 

बंद हैं कुख्यात अपराधी 
जोधपुर सेंट्रल जेल में कई बड़े और कुख्यात अपराधी बंद हैं. आसाराम बापू समेत आतंकवादी गतिविधियों में शामिल अपराधी भी इस जेल में बंद हैं. जेल में नशे का कारोबार कैसे फल फूल रहा है इसको लेकर पहले भी कई तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं. जेल में बंद बंदियों जो चाहिए वो मिलेगा, लेकिन उसके लिए मोटी कीमत चुकानी पड़ती है. मोटी कमाई करने के लिए आदतन अपराधियों को जेल के अंदर नशा मुहैया करवाने के काम में जेल की सुरक्षा में लगे प्रहरी चांदी कमा रहे हैं. ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं जब प्रहरी ही जेल में मोबाइल और नशीले पदार्थ पहुंचाते हुए पाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये है राहत की बात, खबर पढ़कर आप समझ जाएंगे कितनी जरूरी है वैक्सीन 

Rajasthan: 31 जनवरी तक नहीं लगवाई वैक्सीन तो सार्वजनिक जगहों पर जाने और घर से निकलने पर होगी पाबंदी...आगे खुद पढ़ें  

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget