एक्सप्लोरर

Watch: जोधपुर में बीच सड़क आवारा पर पशुओं ने राहगीर को कुचला, खौफनाक वीडियो आया सामने

Jodhpur Viral Video: जोधपुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें आवारा पशु अचानक से राहगीरों पर हमला शुरू कर देते हैं. इस घटना से स्थानीय लोग सकते में हैं.

Jodhpur News: राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर जोधपुर (Jodhpur) देश दुनिया में  पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध है. गर्मी की छुट्टियां हो गई है अगर आप छुट्टियां बिताने के लिए जोधपुर आ रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं. क्योंकि जोधपुर की सड़कों पर आवारा पशुओं (Stray Animals) का आतंक फैला हुआ है. आवारा पशुओं के कारण कई बड़े हादसे हो रहे हैं. आवारा पशु का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक गाय एक राहगीर को मारने के लिए उतारू दिख रही है. गाय द्वारा युवक को कुचलने की घटना के बाद क्षेत्र के लोग आवारा पशुओं को डरे सहमे हुए हैं.

जोधपुर शहर के मिल्कमैन कॉलोनी गली नंबर 1 में 11 मई को रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया. इस क्षेत्र में सड़क पर गायों का झुंड खड़ा था. एक युवक गली से पैदल निकल रहा था कि अचानक एक गाय के सामने दौड़ते हुए आई युवक पर हमला बोल दिया. गाय हमला करके रुकी नहीं युवक को कुचलने की कोशिश करती दिख रही है. इस घटना के दौरान कुछ लोग गाय भागने के लिए आगे आए लेकिन गाय दूसरे युवक के पीछे भगाने लगी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाय जान लेने के उतारू है जैसे उसके सिर पर खून सवार हो. कुछ युवकों ने मिलकर गायों को भगाया और घायल युवक को उठाकर अस्पताल ले जाया गया. जहां पर घायल युवक जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है.

स्थानीय पार्षद ने गाय के मालिक को भेजा नोटिस
क्षेत्र के पार्षद घनश्याम भाटी ने बताया कि 11 मई की दोपहर मिल्कमैन कॉलोनी के पास बने होटल का कर्मचारी अजय निवासी बांसवाड़ा गली से निकल रहा था. उसी दौरान गाय ने हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया. उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है. हमने गाय के मालिक बंसीलाल को नगर निगम के द्वारा नोटिस भिजवाया है. क्षेत्र के लोग गायों का पालन पोषण करते हैं लेकिन गायों को चारा नहीं खिलाते हैं. गायों को भूखा प्यासा सड़कों पर छोड़ देते हैं और गाय सड़कों पर कचरा खाती है.

ये भी पढ़ें-

Baran: पिता सोए थे, मां गई थी बाजार, अकेले पाकर ढाई साल की बच्ची को ले गया पड़ोसी, घर में किया रेप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget