एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर में शांति के लिए पुलिस अधिकारियों सहित 1500 जवान तैनात, चप्पे चप्पे पर है नजर

Jodhpur News: जोधपुर शहर में ईद उल अजहा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से एक्टिव है. पुलिस के अधिकारियों सहित 1500 जवानों को तैनात किया गया है.

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर शहर में ईद उल अजहा को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ चुकी है. गत ईद की पूर्व संध्या पर छोटी सी बात को लेकर हुई तकरार से माहौल बिगड़ गया था और दस पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू के अलावा नेटबंद किया गया था. ऐसे में इस बार पुलिस और प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. ईद के पर्व को सौहार्द और शांतिपूर्वक रूप से मनाने के लिए पुलिस ने पूरी कमर कस ली है. ताकि किसी प्रकार की घटना से शहर का माहौल न बिगड़े. वहीं संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा और जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है. साथ ही वे पुलिस अधिकारियों और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर सौहार्द और शांति के बारे में विस्तार से चर्चा कर चुके हैं.

सड़को पर किया गया रूट मार्च
जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि ईद को लेकर शहर में पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद है. शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त को बढ़ाया जा रहा है. इसके साथ ही सड़कों पर रूट मार्च किया जा रहा है. शांति समितियों के माध्यम से शांति बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है. प्रत्येक थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह से अलर्ट है. वहीं अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा. उन्होंने आमजन से अपील की है कि पूरे सौहार्द और पारंपरिक रूप से त्यौहार मनाया जाए. जोधपुर शहर की यहीं परम्परा रही है. यहां के लोग मिलजुल कर रहते आए है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के इन पांच जिलों में चार दिनों तक होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

1500 जवानों को किया गया है तैनात
जोधपुर शहर के सभी थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है. साथ ही रूट मार्च किया जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए जोधपुर पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड़ ने पुलिस के डीसीपी ईस्ट अमृता दुहान, डीसीपी वेस्ट गौरव यादव एडीसीपी एसीपी सहित 1500 जवानों को तैनात किया गया है. शहर की निगरानी ड्रोन से रखी जा रही है. मुक्ति ए राजस्थान शेर मोहम्मद खान ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि सभी लोग अपने घर के पास ही बड़ी मस्जिदों में ही नमाज पढ़े ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं करें. अमन और चैन से शांति और सौहार्द से ईद का त्योहार मनाए.

Bharatpur News: ईद उल-अजहा की नमाज के बाद गले मिले लोग, देश में शांति के लिए मांगी गई दुआ

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget