एक्सप्लोरर

Rajasthan News: झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद, भ्रष्टाचार से बना 'मौत शाला' आंगनबाड़ी केंद्र

Jhalawar News: झालावाड़ के पीपलोदी में एक जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र, जो 7 लाख रुपये में बना है, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है. छत टपक रही है, दीवारों में दरारें हैं, और टाइल्स टूटी हुई हैं.

झालावाड़ जिले के पीपलोदी इलाके में जिस स्कूल की बिल्डिंग गिरने से सात बच्चों की मौत हुई है, उसी स्कूल में बच्चों की जिंदगी से खतरा मोल लेते हुए भ्रष्टाचार की एक और इमारत बनकर तैयार हुई है. हादसे वाले स्कूल के कैंपस में नया आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है.

सात लाख रुपये की लागत से बनाया गया यह आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह तैयार हो चुका है. कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसमें छोटे बच्चों को इसी साल से शिक्षा दी जानी है, लेकिन नई बनाई गई इस बिल्डिंग की हालत को देखकर आप हैरान हो जाएंगे.

टाइल्स के बीच पड़ीं दरारें 

छोटे बच्चों की पढ़ाई शुरू होने से पहले ही इस नवनिर्मित बिल्डिंग की छत बारिश के सीजन में टपक रही है. दीवारों पर जगह-जगह दरार आ चुकी है. छत के प्लास्टर अभी से उखाड़ कर गिरने लगे हैं. जमीन की टाइल्स बेतरतीब तरीके से लगी हुई है. टाइल्स जगह-जगह से टूट चुकी हैं. टाइल्स के बीच दरारें पड़ी हुई है.

जमीन भी कई जगह से धंस गई है. समझा जा सकता है कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र की जर्जर हालत उसके शुरू होने से पहले ही हो चुकी है, वह कितनी टिकाऊ होगी और बच्चे इसमें कितना सुरक्षित रहेंगे, इसका अंदाजा लगा पाना कतई मुश्किल नहीं है. 

'हालत देखकर हम भी हैरान रह गए'

हादसे के बाद से ही इस आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया गया था, ताकि अधिकारी नेता और मीडिया इसकी दुर्दशा को ना देख सकें. आज सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच लोगों को जब यह लगा की बारिश में कोई भी नहीं आएगा तब इसे कुछ देर के लिए खोला गया. गांव के लोगों द्वारा जानकारी देने और शिकायत करने पर हमारी टीम जब इस आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंची तो यहां की हालत देखकर हम भी हैरान रह गए. 

'दावे से कुछ नहीं कहा जा सकता'

सात बच्चों की जिंदगी निगलने वाला स्कूल तो अपने निर्माण के इकतीसवे साल में मलबे के ढेर में तब्दील हुआ, लेकिन इस आंगनवाड़ी की नई बिल्डिंग कितने हफ्ते या कितने महीने चल पाएगी, इस बारे में भी दावे से कुछ नहीं कहा जा सकता. यह बिल्डिंग सीधे तौर पर बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है. यहां अगर पहले दिन ही कोई हादसा हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं. शनिवार (26 जुलाई) को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आने पर गांव के कुछ लोगों ने उनसे शिकायत की थी. उस वक्त किसी का ध्यान इस तरफ नहीं गया.

अब देखना यह होगा कि हमारी रिपोर्ट देखने के बाद जिम्मेदार लोगों की आंखें इस आंगनवाड़ी केंद्र को लेकर खुलती हैं या नहीं. इसमें खाना पूर्ति के नाम पर हल्की मरम्मत करने के बाद बच्चों को बिठाने का रिस्क लिया जाएगा या फिर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे नए सिरे से पूरी बिल्डिंग तैयार करने को कहा जाएगा. 

मौत शाला की गई है तैयार

इस मामले में निर्माण करने वाले ठेकेदार के साथ ही क्वालिटी चेक करने वाले इंजीनियर और मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ पर कार्रवाई होगी या नहीं. आंगनबाड़ी केंद्र की नई बनाई गई बिल्डिंग की हालत को देखकर कोई भी कह सकता है कि यहां बच्चों के लिए पाठशाला नहीं बल्कि मौत शाला तैयार की गई है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget