एक्सप्लोरर

Jan Akrosh Rally: स्कूल में हुआ जन आक्रोश रैली का कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई बीजेपी को वोट देने की शपथ

Rajasthan: गाइड लाइन के अनुसार स्कूल में किसी भी तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता है. इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने पर मामला तूल पकड़ लिया.

Rajasthan News: शिक्षा के मंदिर में राजनीति का ऐसा खेल हुआ कि बच्चों को बीजेपी को वोट देने की शपथ दिला दी और जन आक्रोश कार्यक्रम आयोजित कर दिया. ऐसा करने के बाद शिक्षक पर गाज गिर गई और उसे निलंबित कर दिया गया. यह पूरा मामला रजस्थान के झालावाड का है, ये सभी बच्चे कक्षा 1 से 5वीं तक के स्टूडेंट थे. इस मामले में देर शाम मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मीणा ने कार्यवाहक प्रींसिपल को निलंबित कर दिया.

स्कूल की छुट्टी होने के बाद हुआ कार्यक्रम

गाइड लाइन के अनुसार स्कूल में किसी भी तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता है. स्कूल के प्रींसिपल स्कूल की छुट्टी होने के बाद यह आयोजन होने की बात कह रहे हैं, लेकिन सभा के लिए टैंट समेत माइक, साउंड आदि दिन में ही लग चुके थे. जब उनके इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि गांव के सरपंच और कुछ ग्रामीणों ने सभा के लिए कहा था. खुद बीजेपी विधायक गोविंद रानीपुरिया इस सभा में मौजूद थे. ऐसे में कार्यक्रम तो हो गया, लेकिन एक वीडियो वायरल हो गया और मामले ने तूल पकड़ लिया.

बच्चों को बैठाकर सभा हुई और शपथ भी दिलाई

ये पूरा मामला झालावाड जिले के मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुरा गांव का है. यहां पर बीजेपी की जन आक्रोश रैली पहुंची थी. इस दौरान विधायक भी मौजूद थे. शाम करीब साढ़े 4 बजे यह यात्रा महाराजपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पहुंची. जहां बच्चों को बैठाकर सभा की गई और उसके बाद सभी बच्चों को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष दिनेश मंगल ने अगले 25 साल तक बीजेपी को ही वोट देने की शपथ दिलवाई. कार्यक्रम की किसी भी रूप में अनुमति भी नहीं ली गई. ऐसे में इतनी बड़ी चूक होते ही शिक्षक को निलंबित कर दिया गया. हालांकि सारा मामला प्रींसिपल की जानकारी में हुआ फिर भी उसे नहीं रोका जा सका.

Rajasthan Politics: राजस्थान में करीब 80 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी करेगी प्रदर्शन, 33 नेताओं को दिया प्रभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget