एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान में करीब 80 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी करेगी प्रदर्शन, 33 नेताओं को दिया प्रभार

Rajasthan: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया 10 दिसंबर को मंडवा, फतेपुर, लाडनूं और जायल जाएंगे. वो 11 को आमेर क्षेत्र में भी जाएंगे. वहीं गुलाबचंद कटारिया को सिरोही और उदयपुर का प्रभार दिया गया है.

Rajasthan News: कांग्रेस की जहां एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से भी जान आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है. इसके लिए 200 विधनसभा क्षेत्रों में रथों को भी भेजा गया है, लेकिन अब बीजेपी इसे बड़ा रूप देने जा रही है. बीजेपी ने अब 30 स्पेशल नेताओं को प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा का प्रभार दिया है. इसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से लेकर अलग-अलग मोर्चों के पदाधिकारियों को प्रभार दिया गया है. पूरे राजस्थान में 10 और 11 दिसंबर को बीजेपी की तरफ से हर जगह बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.

बीजेपी की तरफ से 33 नेताओं के नाम की सूची जारी की गई है. जिन्हें दो दिन में 80 जगहों पर जन आक्रोश यात्रा के तहत प्रदर्शन करना है. प्रदर्शन करीब 80 जगहों पर आयोजित किए जाएंगे. यह सभी विधानसभा क्षेत्र ही हैं. इसमें बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, राजस्थान प्रभारी अरुण मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अन्य नेताओं को दो से दो से अधिक स्थानों का प्रभार दिया गया है. आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में दो दिसंबर को जन आक्रोश रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी. इसमें 51 रथों को रवाना किया गया था. जो 15 दिन में 200 विधानसभा में पहुंचेगें. यह  जन आक्रोश रथ यात्रा राजस्थान सरकार को घेरने के लिए निकाली जा रही है.

इन नेताओं दिया गया प्रभार
बीजेपी में मुख्य पदों पर आसीन नेताओं की बात करें तो उन्हें एक दो से ज्यादा जगहों का प्रभार दिया गया है. प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया 10 दिसंबर को मंडवा, फतेपुर, लाडनूं और जायल जाएंगे. वो 11 दिसंबर को आमेर विधानसभा क्षेत्र में भी जाएंगे. वहीं अरुण मिश्रा जोधपुर, ओसियां, लोहावट, खींवसर, नागौर, डीडवाना, मकराना, परबतसर और नावां जाएंगे. वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया को सिरोही और उदयपुर का प्रभार दिया गया है. प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर को भरतपुर, बयान, नदबई, बाड़ी, बसेड़ी धौलपुर और राजाखेड़ी का प्रभार दिया गया है. वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शिव क्षेत्र जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: सरदारशहर में हार के बाद एक्टिव हुआ सतीश पूनिया का विरोधी खेमा, राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget