एक्सप्लोरर

JEE Mains: एनटीए की ओर से जारी रिकॉर्डस में गड़बड़ियों के आरोप, कोटा में असंतुष्ट छात्र कर रहे ई-मेल

JEE Mains 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के अप्रैल अटेम्प्ट वाले स्टूडेंट्स के प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रेस्पोंस एवं प्रोविजनल आंसर की जारी किए हैं.

Kota News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित कराई जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के अप्रैल अटेम्प्ट वाले  स्टूडेंट्स के प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रेस्पोंस एवं प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है. इसके बाद स्टूडेंट्स ने बड़ी संख्या में प्रोविजनल आंसर की को चैलेंज कर रहे हैं. प्रोविजनल आंसर की को चैलेंज करने के लिए विद्यार्थियों को 21 अप्रैल शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है.

एनटीए द्वारा जारी किए गए स्टूडेंट्स के रिकॉर्ड्स में कई कमियां सामने आ रही हैं. इसे लेकर स्टूडेंट्स में असंतोष भी नजर आ रहा है. बहुत से ऐसे विद्यार्थी सामने आ रहे हैं जिनके रिकॉर्डेड रेस्पोंस उनके द्वारा जेईई-मेन अप्रैल अटेम्प्ट के दौरान दिए गए रेस्पांस से मेल नहीं खा रहे हैं. यही नहीं जिन सवालों के रेस्पांस विद्यार्थियों ने दिए हैं, वे ब्लैंक दिखा रहे हैं. इन विद्यार्थियों को समय रहते एनटीए को ई-मेल एवं ट्वीट के माध्यम से अवश्य ही संपर्क करना चाहिए.

 इस मार्क्स रेंज पर कौन सी एनआईटी

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन के प्रत्येक सेशन में डिफिकल्टी लेवल थोड़ा अलग-अलग रहता है. ऐसे में विद्यार्थियों को एनआईटी ट्रिपलआईटी में प्रवेश की संभावनाओं को मार्क्स रेंज के आधार पर बताया जा सकता है. जेईई-मेन की परीक्षा 300 अंकों की होती है, यदि विद्यार्थी 240 से 280 के बीच अंक प्राप्त करता है तो उसे शीर्ष एनआईटी तिरछी, वारंगल, सूरत में सीएस मिलने की संभावना बन सकती है. यदि स्टूडेंट्स के 220 से 240 अंक आते हैं तो शीर्ष तीन एनआईटी की सीएस के अलावा अन्य कोर ब्रांचेज एवं इलाहाबाद, जयपुर, कालीकट, राउरकेला एवं ट्रिपलआईटी इलाहाबाद की सीएस प्राप्त कर सकता है. वहीं यदि विद्यार्थी 180 से 220 अंक लाता है तो उपरोक्त 7 एनआईटी की अन्य ब्रांचों के साथ-साथ भोपाल, कुरूक्षेत्र, सूरत, नागपुर, दिल्ली की सीएस कोर ब्रांचें एवं ट्रिपल आईटी जबलपुर, ग्वालियर, लखनऊ, गुवाहाटी की कोर ब्रांच प्राप्त कर सकता है. विद्यार्थी 150 से 180 के मध्य अंक लाने पर भोपाल, कुरूक्षेत्र, सूरत, नागपुर, दिल्ली की अन्य ब्रांचों के साथ एनआईटी जालंधर, हमीरपुर, दुगार्पुर, जमशेदपुर, शिबपुर, पटना, रायपुर, गोवा, सिल्चर की कोर ब्रांच एवं ट्रिपलआईटी वडोदरा, पुणे, सोनीपत, सूरत, नागपुर, भोपाल, तिरछी, रायपुर, कांचीपुरम, रांची, धारवाड़, अगरतला, कल्याणी में प्रवेश ले सकता है.

 100 से 150 अंकों पर यह रहेगी संभावना

ऐसे स्टूडेंट्स जो 130 से 150 अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें उपरोक्त एनआईटी की कोर ब्रांच के अतिरिक्त एनआईटी आंध्रप्रदेश ,श्रीनगर, उत्तराखंड, पुडेचेरी ,नॉर्थ इस्ट के एनआईटी मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड आदि की कोर ब्रांच के साथ-साथ अन्य नए ट्रिपल आईटी में प्रवेश मिल सकता है. 100 से 130 अंक आने पर जीएफटीआई की कोर ब्रांच में प्रवेश मिलने की संभावना रहती है. हालांकि दी गई मार्क्स रैंज कैटेगिरी अनुसार भी परिवर्तित होगी. साथ ही जेईई-मेन पेपर के डिफिकल्टी लेवल में परिवर्तन होने पर उपरोक्त मार्क्स रैंज में 15 से 20 नम्बर का परिवर्तन हायर एवं लोअर साइड संभव है.

ये भी पढ़ें :- RPSC Paper Leak: 60 लाख में शेर सिंह ने खरीदा था RPSC का पेपर, कटारा के भांजे ने की थी मदद, खुद बताई पेपर लीक की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget