एक्सप्लोरर

JEE Advanced Result 2023: जेईई-एडवांस में कोटा के बच्चों का कमाल, टॉप-10 में शामिल 4 स्टूडेंट्स  

JEE Advanced Result 2023: IIT-गुवाहाटी ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम जारी कर दिया. परिणामों में एक बार फिर कोटा कोचिंग ने श्रेष्ठता साबित की है. यहां खुशियों के ढोल बज रहे हैं.

JEE Advanced Result 2023: आईआईटी (IIT) गुवाहाटी ने रविवार को देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड (JEE Advanced) का परिणाम जारी कर दिया. परिणामों में एक बार फिर कोटा कोचिंग ने श्रेष्ठता साबित की है. अब तक देखे गए परिणामों में टॉप-10 में कोटा कोचिंग के 4 स्टूडेंट्स शामिल हैं. इनमें राघव गोयल ने आल इंडिया रैंक-4, प्रभव खंडेलवाल ने आल इंडिया रैंक-6, मलय केडिया ने आल इंडिया रैंक 8 और नागिरेड्डी बालाजी ने आल इंडिया रैंक 9 प्राप्त की है. इसके साथ ही कोटा में खुशियों के ढोल बज गए. स्टूडेंट के साथ फेकल्टी भी जमरक नाच रहे हैं, हर कोई खुशी मना रहा है. 

1 लाख 90 हजार विद्यार्थियों (students) ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया 
आईआईटी गुवाहाटी द्वारा इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड 4 जून को दो पारियों में यह परीक्षा देश के 221 परीक्षा शहरों में आयोजित हुई थी. परिणाम के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी की. इस वर्ष पिछले 11 वर्षों के मुकाबले सर्वाधिक 1 लाख 90 हजार विद्यार्थियों ने जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था. जेईई-एडवांस्ड का परिणाम जारी होने के बाद आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग 19 जून से 31 जुलाई के मध्य 6 राउंड में होगी. काउंसलिंग में विद्यार्थियों को 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 35 जीएफटीआई सहित 116 कॉलेजों की 700 से अधिक कॉलेजज ब्रांचेज को प्राथमिकता के घटते क्रम में भरना होगा.

यदि आप इंट्रेस्ट लेकर पढ़ रहे हैं तो यही सफलता : राघव गोयल
राघव गोयल ने जेईई एडवांस्ड 2023 में ऑल इंडिया रैंक 04 हासिल की है. कोटा क्लासरूम स्टूडेंट राघव अब आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करने के बाद स्टार्ट अप शुरू करना चाहता है. इसके अलावा वो मैथ्स सब्जेक्ट को भी एक्सप्लोर करना चाहता है. राघव ने अपना की आॅफ सक्सेस शेयर करते हुए बताया कि मैं जो भी करता हूं, इंटरेस्ट लेकर ही करता हूं. वो चाहे पढ़ाई हो, स्पोर्ट्स हो या फिर कुछ और एक्टिविटी. मेरा शुरू से विजन क्लीयर था कि आईआईटी मुम्बई में एडमिशन लेना है और जेईई की तैयारी के लिए कोटा में एडमिशन लेना मेरे लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. क्योंकि यहां फैकल्टीज सपोर्टिव होने के साथ काफी एक्सपीरियंस्ड है. 

बदलते पेपर पैटर्न के अनुसार तैयारी कराने का उन्हें लंबा अनुभव है जो कि स्टूडेंट्स के लिए काफी मददगार साबित होता है. मैंने 10वीं कक्षा 99.4 प्रतिशत एवं 12वीं कक्षा इसी साल 97.4 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है. आईएनएमओ, आईएनएओ, आईएनपीएचओ एवं आईएनसीएचओ क्वालिफाई कर चुका हूं. जोर्जिया में आयोजित आईओएए में भारत का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मैडल और बेस्ट सॉल्युशन टू द मोस्ट चैलेन्जिंग प्रॉब्लम का अवार्ड हासिल कर चुका हूं. पिछले दिनों मेरा चयन टोक्यो में आयोजित होन जा रहे आईपीएचओ में हुआ है. मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहा हूं. इसके अलावा एनटीएसई स्कॉलर भी हूं. 
  
सवालों की प्रेटिक्स बार-बार करता था. इससे कॉन्फिडेंस मजबूत हुआ
मलय ने जेईई एडवांस्ड-2023 में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की है. अब मलय आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करेगा. मलय ने बताया कि जेईई एडवांस्ड में सक्सेस के लिए मैंने कोटा कोचिंग फैकल्टीज की गाइडेंस के अनुसार ही तैयारी की थी. फिजिक्स और मैथ्स में थ्योरी क्लीयर करने के साथ ही प्रेक्टिस पर ज्यादा जोर दिया, जबकि कैमेस्ट्री में एनसीईआरटी सिलेबस पर पूरा फोकस करते हुए तैयारी की. सवालों की प्रेटिक्स बार-बार करता था. इससे कॉन्फिडेंस मजबूत हुआ. कोचिंग की ओर से मिलने वाले मॉड्यूल्स व स्टडी मैटेरियल परफेक्ट होते हैं. 

मेरी सक्सेस में माता-पिता के साथ कोटा की फैकल्टीज व मेंटोर्स का पूरा सहयोग है. ये समय-समय पर मुझे मोटिवेट करते रहते थे. जेईई की तैयारी कोटा से करने का निर्णय मेरे लिए अच्छा था. वीकली टेस्ट से परफॉर्मेन्स में सुधार आता गया और नियमित डाउट सॉल्विंग होने से टॉपिक्स पर पकड़ मजबूत होती चली गई. बीटेक के बाद फिजिक्स में रिसर्च करना चाहता हूं. परिवार मूलत: उत्तरप्रदेश के शहर गाजियाबाद से है. मलय केड़िया ने जेईई मेन जनवरी 2023 सेशन की परीक्षा में 99.99 परसेन्टाइल स्कोर किए थे और फाइनल रिजल्ट में 300 में से 300 परफेक्ट स्कोर हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल की थी. 

इसके अलावा 10वीं कक्षा 99 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर चुका है. एनटीएसई स्कॉलर होने के साथ ही केवीपीवाय एसए स्ट्रीम में ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त कर चुके मलय ने एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में सिल्वर मैडल हासिल किया था. इसके अलावा हाल ही में आईसीएचओ के ओसीएससी कैम्प में सफल होने के बाद अब 16 से 15 जुलाई तक स्विट्जरलैंड में आयोजित होने वाले आईसीएचओ में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है. मलय का चयन हैरी मेसल इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल साइंस स्कूल के लिए भी हुआ है.

यह भी पढ़ें: Cyclone Biporjoy: बिपरजॉय राजस्थान में लेकर आया तबाही, बांध टूटा, नहर टूटी, आधी रात से दुकानें खाली कर रहे हैं सांचौर के दुकानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget