एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2023 : आईआईटी एनआईटी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस साल 23 आईआईटी की 17385 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जेईई-एडवांस्ड के परिणाम जारी करने के बाद से स्टूडेंट में उत्साह का माहौल है, ऐसे में अब आगे उनकी ज्वाइंट काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है.

JEE Advanced: आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा जेईई-एडवांस्ड (JEE Advanced) के परिणाम जारी करने के बाद से स्टूडेंट में उत्साह का माहौल है. ऐसे में अब आगे उनकी ज्वाइंट काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. इस काउंसलिंग के माध्यम से इस वर्ष देश के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी और 33 जीएफटीआई की 57152 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. विद्यार्थियों को कुल 119 कॉलेजों की 813 ब्रांचेंज को भरकर लॉक करने का विकल्प दिया गया है. 

विद्यार्थी 28 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की जा सकेगी. कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष 23 आईआईटी की 17385 सीटों (सुपरन्यमेरेरी सीटें मिलाकर) पर, एनआईटी की 23954, ट्रिपलआईटी 7746, जीएफटीआई की 8067 सीटों पर प्रवेश मिलेगा, जबकि गत वर्ष आईआईटी की 16598, एनआईटी की 23994, ट्रिपलआईटी की 7126, जीएफटीआई की 6759 सीटों पर प्रवेश दिया गया था. यानी इस वर्ष आईआईटी की 787 सीटें, ट्रिपलआईटी की 620 सीटें और जीएफटीआई की 1308 सीटें बढ़ी हैं. कुल मिलाकर इस वर्ष 2675 सीटें बढ़ी हैं.

अब अशोक गहलोत की सरकार चली धार्मिक पर्यटन की ओर, इन जिलों के लिए खोल दिया खजाना

 पहला मॉक सीट आवंटन 25 जून को होगा
आहूजा ने बताया कि इस वर्ष आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया 19 जून से 31 जुलाई के मध्य छह राउंड में संपन्न होगी. प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब छात्र 28 जून को शाम 5 बजे तक च्वाइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पहला मॉक सीट आवंटन 25 जून को होगा. उसके बाद दूसरा मॉक सीट आवंटन 27 जून को होगा. फिर 30 जून को पहले राउंड का सीट आवंटन होगा. जिन स्टूडेंट्स को पहले राउंड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट असेपटेंस फीस जमा कर डाक्यूमेंट्स अपलोड कर अपनी सीट कंफर्म करनी होगी. 

7 आईआईटी की 25 नई ब्रांचेंज में 605 सीटें
दूसरे राउंड का सीट आवंटन 6 जुलाई, तीसरे का 12 जुलाई, चौथे का 16 जुला और, पांचवें का 21 जुलाई को होगा. अंतिम यानी छठे राउंड का सीट आवंटन 26 जुलाई को होगा. इस प्रकार सम्पूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया छह राउंड में संपन्न होगी, जिसकी फाइनल रिपोर्टिंग 28 जुलाई तक करनी होगी. देश की 7 आईआईटी की 25 नई ब्रांजेंज में 605 सीटें हैं. आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स को च्वाइस फिलिंग का अवसर एक बार ही दिया गया है. ऐसे में विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के विकल्प को अपनी प्राथमिकता के घटते क्रम में भरें. स्टूडेंट पिछले वर्षों की कॉलेजों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंकों को देखते हुए कॉलेजों को चुनने के ट्रेंड का अनुमान लगा सकते हैं.

आहूजा ने कहा कि स्टूडेंट अपनी रैंक के अनुसार पिछले वर्षों की क्लोजिंग रैंक से नीचे की रैंक वाले कॉलेज ब्रांचों को भी अपनी रुचि अनुसार कॉलेज प्राथमिकता सूची के क्रम में शामिल करें. जोसा काउंसलिंग में कॉलेजों को भरने से पूर्व अपनी प्राथमिकता के कॉलेजों की सूची कागज पर बनाकर उसका आंकलन कर ही ऑनलाइन भरें, ताकि गलती होने की संभावना ना रहे. विद्यार्थियों को कॉलेज च्वाइस लॉक करने से पूर्व अवश्य पूर्ण चेक करें, क्योंकि लॉक करने के बाद उसमें बदलाव संभव नहीं होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget