एक्सप्लोरर

'वोट की चोट से देंगे जवाब', जाट समाज ने की BJP के खिलाफ 13 अप्रैल को महापंचायत की घोषणा

Rajasthan News: जाट आरक्षण संघर्ष संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने कहा कि जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर समाज द्वारा ऑपरेशन गंगाजल चलाया जा रहा है. इससे बीजेपी बौखला गई है.

Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान के भरतपुर जिले में जाट समाज ने बीजेपी से नाराज होकर बीजेपी को हराने के लिए गांव - गांव जाकर ऑपरेशन गंगाजल चला रखा है. जाट समाज द्वारा बीजेपी पर समाज के लोगों को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए आज अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है.

जाट समाज के नेताओं का कहना है कि विगत 8 अप्रैल को बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली की नुक्कड़ सभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जाट समाज के एक व्यक्ति की पिटाई इस लिए कर दी की उस व्यक्ति ने बीजेपी प्रत्याशी से यह सवाल कर दिया था कि हम 10 वर्ष से बीजेपी को वोट देते आ रहे हैं लेकिन जीतने के बाद प्रत्याशी के दर्शन नहीं होते कहीं आप भी गायब मत हो जाना इसी सवाल से नाराज होकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जाट समाज के व्यक्ति की पिटाई कर दी. 

'जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य को पुलिस ने घुमाया सड़कों पर' 

जाट समाज ने दूसरा आरोप लगाया गया है कि आरक्षण संघर्ष समिति के सह संयोजक सुभाष मदेरणा को गिरफ्तार कर जयपुर में पुलिस ने सड़कों पर घुमाया. जिसको लेकर जाट समाज में बीजेपी सरकार के खिलाफ काफी रोष है.

जाट समाज का कहना है कि जाट समाज बीजेपी का विरोध कर रहा है इसलिए सरकार जाट समाज के लोगों को टारगेट कर रही है. अब इन दोनों घटनाओं को लेकर जाट समाज द्वारा 13 अप्रैल को डीग जिले की कुम्हेर में पेंघौर स्थित चामड़ माता के मंदिर पर एक बड़ी जाट महापंचायत करने की घोषणा की गयी है .

क्या कहना है आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक का 

जाट आरक्षण संघर्ष संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने कहा, ''भरतपुर धौलपुर के जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर समाज द्वारा ऑपरेशन गंगाजल चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन से बीजेपी बौखला गई है और अब जाट समाज के लोगों के साथ सरकार द्वारा अन्याय किया जा रहा है.''

 नेम सिंह फौजदार ने कहा, 8 अप्रैल को आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं द्बारा मारपीट की गई लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है.

आरोप लगाया गया है कि आरक्षण संघर्ष समिति के सह संयोजक सुभाष मदेरणा जो चार बार सरपंच रह चुके हैं उनका जयपुर के सांगानेर इलाके में कोई प्लॉट का विवाद था. सुभाष मदेरणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

नेम सिंह फौजदार ने कहा, ''उन पर आतंकवादी जैसी धाराएं लगा दी गईं है और पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष को गिरफ्तार नहीं किया गया है. सुभाष मदेरणा को गिरफ्तार कर पुलिस ने अर्धनग्न कर बाजार में घुमाया.''

इन घटनाओं को लेकर जाट समाज में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश है. आज जाट समाज ने ऐलान किया है कि इस व्यवहार का बीजेपी को वोट की चोट से जवाब दिया जायेगा. पूरे देश के जाट समाज से अपील की जा रही है कि बीजेपी को वोट की चोट से जवाब दिया जाए.

वीडी शर्मा की राह आसान? खजुराहो सीट पर सपा ने लिया यूटर्न, रिटायर्ड IAS से समर्थन लिया वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget