एक्सप्लोरर

वीडी शर्मा की राह आसान? खजुराहो सीट पर सपा का यूटर्न, रिटायर्ड IAS से समर्थन लिया वापस

Khajuraho Lok Sabha Elections 2024: खजुराहो संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश की खजुराहो संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर फिर पेंच आ गया है. खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) के उम्मीदवार रिटायर्ड आईएएस राजा भैया प्रजापति को समर्थन देने वाली समाजवादी पार्टी ने एक दिन बाद ही यूटर्न ले लिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि अब हम रणनीति बनाकर तय करेंगे कि किसे समर्थन देना है.

वहीं, कांग्रेस भी अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं ले पाई है. हालांकि, पूर्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फारवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी राजा भैया प्रजापति को कांग्रेस के समर्थन का आश्वासन दिया था.

कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

खजुराहो संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में असमंजस के कारण खजुराहो सीट पर वीडी शर्मा की जीत की राह लगातार आसान होती जा रही है.

यहां बता दे कि खजुराहो सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से सपा प्रत्याशी मीरा यादव चुनाव मैदान में थीं. तकनीकी कारणों से मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने के बाद अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने एआईएफबी के उम्मीदवार रिटायर्ड आईएएस राजा भैया प्रजापति को समर्थन देने की बात कही थी.खजुराहो लोकसभा सीट पर मतदान 26 अप्रैल को होना है.

दरअसल,इंडिया गठबंधन में सीटों पर हुए तालमेल के बाद कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट सपा के लिए छोड़ी थी. समाजवादी पार्टी ने यहां से मीरा यादव को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया था लेकिन उनका नामांकन रद्द होने के बाद चर्चा चल पड़ी कि बीजेपी खजुराहो लोकसभा सीट पर अपने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन की के लिए कवायद कर रही है.

इसी बीच राजा भैया प्रजापति ने भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मुलाकात की.इसके बाद पटवारी ने मीडिया से कहा कि प्रजापति ने उन्हें बताया कि उन पर नाम वापसी के लिए बीजेपीकी ओर से दबाव है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपीप्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा बिहारी और फिल्मी स्टाइल में चुनाव लड़ना चाहते हैं.खजुराहो के ज्यादातर प्रत्याशी गायब हैं.खजुराहो में सपा प्रत्याशी का नामांकन रद करने के बाद अब अन्य प्रत्याशियों को अपना नामांकन वापस लेने हेतु डराया धमकाया जा रहा है.

वहीं,रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजा भैया प्रजापति ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर बीजेपी द्वारा उनके ऊपर नामांकन वापस लेने का दबाव डलवाने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें: राजस्थान की इन सीटों पर सचिन पायलट के भरोसे कांग्रेस, क्या इन्हीं के कहने पर तय हुईं उम्मीदवारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget