एक्सप्लोरर

जालौर में भीषण सड़क हादसा, रामदेवरा जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

Jalore News: राजस्थान के आहोर में दो जीपों की टक्कर में 4 लोगों की मौत और 13 घायल हो गए. हादसा एक सांड को बचाने के प्रयास में हुआ. श्रद्धालु रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे.

Rajasthan News: राजस्थान जालौर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में मंगलवार (10 जून) देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. रात करीब 12 बजे तखतगढ़ रोड पर दो जीपों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए.

हादसा उस समय हुआ जब एक काले रंग का सांड अचानक दोनों गाड़ियों के बीच आ गया. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.
 
आहोर थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि एक तूफान जीप मोरू गांव (तखतगढ़) से आहोर की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी जीप आहोर से तखतगढ़ जा रही थी. जैसे ही दोनों वाहन चरली गांव के पास पहुंचे, एक सांड अचानक सड़क पर आ गया. दोनों ड्राइवरों ने सांड को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन नियंत्रण से बाहर हो गए और आमने-सामने भिड़ गए.
 
मौके पर 3 की मौत, 1 ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में मोरू निवासी पूरण सिंह पुत्र जबरसिंह, जगदीश सिंह पुत्र सरद वैष्णव, और रखमा देवी पत्नी मनासाराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल शारदा पत्नी डूगरदास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
 
हादसे में 13 घायल, 6 महिलाएं गंभीर
हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को तत्काल सुमेरपुर के भगवान महावीर अस्पताल और आहोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस से पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

रामदेवरा दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु  जानकारी के अनुसार कोलीवाड़ा गांव से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे. श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी जब आहोर थाना क्षेत्र के चरली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 325 से गुजर रही थी, उसी दौरान सामने अचानक एक सांड आ गया. सांड को बचाने के प्रयास में वाहन असंतुलित होकर एक जीप से टकरा गया. दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई.
 
पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
 घटना की सूचना मिलते ही आहोर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. साथ ही चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कार्य में जुटे, घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया.
 
फ़िलहाल जांच है जारी
इधर घटना के बाद मोरू, उम्मेदपुर और आस-पास के गांवों में इस हादसे के बाद शोक की लहर फैल गई है. एक धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ हुआ यह हादसा पूरे क्षेत्र को गमगीन कर गया. स्थानीय प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी गई है और सहायता का भरोसा दिलाया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि आवारा पशुओं की वजह से यह हादसा हुआ, फ़िलहाल जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: जोधपुर में उम्मेद सागर बांध पथराव मामले में 108 डिटेन, 25 गिरफ्तार, 19 पर दर्ज हुई FIR

Input By : एच एल भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फलोदी: बोरवेल में गिरे भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे भोमाराम को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget