एक्सप्लोरर

Rajasthan: जालौर में हुई तेज मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, खतरे में किसानों की फसलें

Jalore News: जालौर जिले में तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हुआ और जनजीवन प्रभावित हुआ. रानीवाड़ा व भाद्राजून में सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई. लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका है.

जालौर जिले में दिनभर उमस के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ, जिसमें करीब 2 घंटे तक जालौर जिला मुख्यालय सहित जिले के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर देखने को मिला, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित नजर आया.

जिला मुख्यालय पर करीब 2 घंटे तक हुई तेज मूसलाधार बारिश ने सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया. सड़कों पर पानी का बहाव देखने को मिला, तो निचले इलाकों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

इधर, तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी के बहाव की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं. शहर के हेड पोस्ट ऑफिस रोड, शिवाजी नगर कॉलोनी, अंबेडकर छात्रावास रोड, कलेक्ट्रेट के पास, मुख्य बाजार से तिलक द्वार तक सड़कों पर पानी का बहाव देखने को मिला.

इसके अलावा, जिले के रानीवाड़ा, भाद्राजून, भीनमाल, सायला क्षेत्र में भी रुक-रुक कर पिछले 2 घंटे से बारिश का दौर जारी है. जिले में हुई तेज बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नालों और तालाबों में भी पानी की आवक शुरू हो गई है.

40 मिलीलीटर तक बारिश दर्ज

आज शाम को शुरू हुई बारिश के बाद रानीवाड़ा, जालौर, भाद्राजून इलाके में जिले में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसमें रानीवाड़ा में करीब 45 मिलीलीटर से अधिक और जालौर व भाद्राजून इलाके में 40 मिलीलीटर तक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई है. कृषि मौसम विज्ञान केंद्र जालौर के अनुसार, जिले में कल तक 409 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है.

किसानों की फसलों को नुकसान

सर्वाधिक जालौर में 395, भाद्राजून क्षेत्र में 391, रानीवाड़ा में 395 मिलीलीटर, जसवंतपुरा में 236 मिलीलीटर, भीनमाल में 270 मिलीलीटर, बागोड़ा में 208 मिलीलीटर, सायला में 283 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है.

जिले के अलग-अलग इलाकों में हुई तेज मूसलाधार बारिश की वजह से फसलों की बुवाई के बाद लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान की चिंता सता रही है.

मूंग और तिल की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना 

कृषि मौसम विभाग के अनुसार, फसलों की बुवाई के बाद क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बाजरा, मूंग और तिल की फसलों को तेज बारिश के चलते नुकसान पहुंचने की संभावना है.

Input By : हीरालाल भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
राजस्थान में आधी रात मानसून की दस्तक, जयपुर समेत कई जिलों में मौसम हुआ सुहाना
राजस्थान में आधी रात मानसून की दस्तक, जयपुर समेत कई जिलों में मौसम हुआ सुहाना

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget