एक्सप्लोरर

Jaisalmer News: रिटायरमेंट से 5 दिन पहले शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 अगस्त को मंत्री ने किया था सम्मानित

15 अगस्त पर डीओ केसरदान रतनु को जिला स्तर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने सम्मानित किया था. 5 दिन बाद केसरदान रतनु का रिटायरमेंट होने वाला था. इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Jaisalmer News: जैसलमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते गिरफ्तार किया है. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) हाल सीबीओ केसरदान रतनू के रिटायरमेंट में महज पांच दिन ही बचे थे, इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल रतनू ने टीचर की सैलरी सेटलमेंट और जांच में सहयोग करने के लिए दो लाख रुपए की डिमांड की थी. आज गुरुवार को 50 हजार की रिश्वत लेते चौहटन स्टेशनरी की दुकान पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. साथ में दो दलाल को भी एसीबी टीम ने दबोचा है.

इसलिए मांगी रिश्वत
बाड़मेर के चौहटन स्थित मल्ले का बाड़िया स्कूल में लगे थर्ड ग्रेड टीचर बाबूलाल ने जैसलमेर एसीबी को शिकायत की थी. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि मेरे सस्पेंड काल के पूरे परिलाभ दिलवाने व विभागीय जांच में मदद करने के बदले में केसरदान रतनू जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारंभिक) बाड़मेर ने मुझसे दो लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी. मैं रिश्वत नहीं देना चाहता हूं. इस शिकायत का जैसलमेर एसीबी टीम ने 24 अगस्त को सत्यापन करवाया जिसमे मामला सत्य पाया गया. 

रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी डीएसपी अन्नराज के मुताबिक सत्यापन के बाद आज गुरुवार को सीबीओ केसरदान रतनू को परिवादी द्वारा रिश्वत की पहली किस्त देनी थी. वहीं एसीबी की टीम ने दो दलालों को पचास हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. रिश्वत के एक लाख रुपये अगले दिन देने थे, लेकिन टीम ने इससे पहले ही कार्रवाई को अंजाम दे दिया. 

15 अगस्त पर मंत्री ने किया था सम्मानित
15 अगस्त पर डीओ केसरदान रतनु को जिला स्तर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने सम्मानित किया था. जिला प्रशासन ने इनको प्रारंभिक शिक्षा द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का सहरानीय कार्य करने पर सम्मानित किया था. 5 दिन बाद केसरदान रतनु का रिटायरमेंट होने वाला था, उससे पहले रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए.  

ये भी पढ़ें

Chittorgarh News: सरकारी ऑफिस में देर से पहुंचने वाले कर्मचारी हो जाएं सावधान! लेट होने पर होगी ये कार्रवाई

Bundi News: बूंदी में भारी बारिश के बाद बने हालात से निपटने के लिए सरकार एक्टिव, मंत्री अशोक चांदना ने की बैठक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget