एक्सप्लोरर

Jaipur Rain: जयपुर में मुसीबत का सबब बन रही है बारिश, जगह-जगह हो रहा है जलभराव

Jaipur Rain News: राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन जलभराव ने मुसीबत भी खड़ी कर दी है. जगह-जगह ट्रैफिक जाम से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है.

Jaipur Rain: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार (24 जून) को पांचवें दिन भी मानसून की बारिश हो रही है. किसी वक्त तेज बारिश हो रही है तो किसी वक्त रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं. यहां मानसून ने इस साल हफ्ते भर पहले ही दस्तक दे दी थी और पिछले पांच दिनों से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है. लगातार बारिश होने से राजधानी जयपुर समेत समूचे राजस्थान में मौसम बेहद सुहाना हो गया है. इससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है. 

राजस्थान में पिछले पांच दिनों में तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है. हालांकि पिछले पांच दिनों से हो रही मानसून की पहली बारिश ने ही जयपुर में सरकारी दावों की पोल खोल कर रख दी है. जयपुर में तमाम सड़कों पर बारिश का पानी भर जा रहा है. 

जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. तमाम जगहों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर जा रहा है. यहां तमाम जगहों पर तेज बारिश व जल भराव की वजह से तमाम जगहों पर सड़कें धंस गई हैं.

कई वाहन समा गए
जयपुर की मुहाना मंडी इलाके में 3 दिन पहले सड़क धंसने से उसमें कई वाहन समा गए थे. सोमवार को पैर फिसलने से एक युवक नाले में गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी. जयपुर में आज भी मालवीय नगर समेत तमाम इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है. जिस नगर निगम पर शहर को डूबने से बचाने की जिम्मेदारी है, उसी की एक गाड़ी एपेक्स सर्किल पर पानी में फंसी हुई नज़र आईं.

ट्रैफिक जाम से परेशानी
लगातार हो रही बारिश और जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या भी सामने आई है. तमाम सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो रहा है. वाहन देर तक एक ही जगह पर खड़े नजर आ रहे हैं. कहा जा सकता है कि मानसून की पहली बारिश राहत और आफत दोनों साथ लेकर आई है. गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश की वजह से राहत मिली है तो वहीं जल भराव लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है. 

राजस्थान में अभी अगले कई दिनों तक मानसून का पहला चक्र जारी रहने की उम्मीद है. इससे मौसम तो सुहाना रहेगा लेकिन जल भराव जयपुर के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती रहेगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget