एक्सप्लोरर

Rajasthan: यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में नहीं शरीक हो पाए CM गहलोत, फिर हुए ड्रामे की रिपोर्ट CMO तक पहुंची

Rajasthan News: राजस्थान यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में जब सीएम अशोक गहलोत शिरकत नहीं कर पाए तो इसको लेकर कई तरह की बातें होने लगी. बताया जा रहा है कि कुव्यवस्था के कारण सीएम कार्यक्रम में नहीं आ पाए.

Rajasthan University Program: राजस्थान (Rajasthan) में विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) नहीं पहुंच पाए. बताया गया कि वह बारिश (Rain) के कारण कार्यक्रम में शरीक नहीं हो पाए. हालांकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है. इस कार्यक्रम में कई विधायकों और मंत्रियों को भी आना था लेकिन कहा जा रहा है कि विवि प्रशासन की कुव्यवस्था के कारण उन्होंने इससे दूरी बना ली. वहीं, मौके पर खाली पंडाल और उल्टी पड़ी हुई कुर्सियां नजर आईं.

शोध छात्र संघ अध्यक्ष रामस्वरूप ओला के कार्यालय का उद्धाटन होना था. इसके लिए विवि में पूरी तैयारी होनी शुरू हो गई थी. 30 अप्रैल का कार्यक्रम तय हुआ. इसके बाद ओला के कार्यालय को रंगरोगन कराया जाने लगा. पांच दिन से तैयारी चल रही थी. उनके कार्यालय के सामने भी साफ़-सफाई होने लगे. वहां पर सीएम के आने को लेकर उत्साह भी दिखा. कई बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर भी लगे.

सीएम की इस घोषणा से दो तरफ बंट गए लोग
सीएम अशोक गहलोत के साथ कई मंत्री और विधायक ने नामों की लिस्ट भी सामने आई. उसके साथ कुछ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और नेताओं के नाम भी फाइनल हुए. लेकिन इसी बीच 29 अप्रैल को पंचवर्षीय विधि महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अभय चौधरी के कार्यालय उद्घाटन के लिए सीएम कार्यालय ने अनुमति दे दी. अब यही से 'खेल' शुरू हो गया. पांच दिन से चल रही विवि में तैयारी में जोश दो तरफ बंट गया था.

 शुरू हो गया पोस्टर'वार'
पहले सीएम को केवल शोध छात्र संघ अध्यक्ष के कार्यक्रम में आना था लेकिन अब पंचवर्षीय विधि महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष को भी अनुमति मिल गई. 30 अप्रैल को सुबह से पोस्टर शुरू हो गया था. इसके बाद विवि के मेन गेट पर सीएम की फोटो के साथ दो बड़े-बड़े पोस्टर लग गए. एक पोस्टर अभय चौधरी का तो दूसरा रामस्वरूप ओला का था. यहीं से विवाद की स्थिति शुरू हो गई. एक तरफ रामस्वरूप ओला के लोगों का कहना था कि यहां पर पोस्टर केवल ओला का लगेगा और दूसरी तरफ अभय के लोगों का कहना था कि हमने विवि प्रशासन से अनुमति ली है.  घूमर पांडाल में बने मंच पर सीएम के साथ ओला और अभय चौधरी को बैठने की व्यवस्था हो गई. लेकिन यह बात रामस्वरूप ओला का पक्ष मानने को तैयार नहीं था. उनका कहना था कि सीएम का कार्यक्रम पहले हमने तय किया है लेकिन किसी तरह से बात बन गई.

बारिश से भींग गया पंडाल
बारिश को देखते हुए रामस्वरूप ओला ने रजिस्ट्रार से कहा कि पंडाल को वाटरफ्रूफ कराया जाय लेकिन रजिस्ट्रार ने एक न सुनी और बारिश हुई तो पूरा पंडाल भींग गया. पानी टपकने लगा. कुर्सियां उल्टी रख दी गईं ताकि कोई आए तो बैठ सके. मंच पर तैयारी के दौरान रजिस्ट्रार ने अपना आपा खो दिया और रामस्वरूप ओला को खूब सुना दिया. इसके बाद मंच पर हंगामा होने लगा और इसी बीच एक लड़का नीचे गिर गया. उसका पैर टूट गया है. वहां पर इस बात का खूब विरोध हुआ. सूत्रों का कहना कि अगर पांडाल को वाटरफ्रूफ बनाया गया होता तो सीएम जरूर आते. विवि में हुए ड्रामे की रिपोर्ट सीएमओ तक पहुंचा दी गई है. अब कार्रवाई की चर्चा भी हो रही है. 

य़े भी पढ़ें: Kota News: गैंगवार में मारे गए रणवीर चौधरी का हत्यारा हारुन गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था घोषित

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget