एक्सप्लोरर

Jaipur Nagar Nigam: लोकसभा और विधानसभा के साथ होंगे जयपुर नगर निगम के चुनाव? सदन ने लिया बड़ा फैसला

Jaipur Nagar Nigam News: जयपुर नगर निगम ने लोकसभा और विधानसभा के साथ ही सदन चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव पर विपक्षी दलों के पार्षदों ने भी अपनी सहमति दी. 

Jaipur Municipal Corporation: वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर राजस्थान में जयपुर नगर निगम ने अनूठी पहल की है. जयपुर नगर निगम ने लोकसभा और विधानसभा के साथ ही नगर निगम चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया है. खास बात यह है कि सदन से यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ है. जयपुर देश का ऐसा पहला नगर निगम बना है, जिसने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर प्रस्ताव पारित किया है.

मेयर कुसुम यादव ने वन नेशन, वन इलेक्शन का प्रस्ताव पारित होने के बाद कहा कि जयपुर नगर निगम ने पूरे देश के सामने एक नजीर पेश की है. दूसरे नगर निगमों और निकायों को भी यह प्रस्ताव पारित करना चाहिए. जयपुर नगर निगम से पारित हुए प्रस्ताव में साल 2034 से लोकसभा, विधानसभा, नगर निगम और पंचायत के चुनाव एक साथ कराए जाने का फैसला किया गया है.

प्रस्ताव में क्या कहा गया है?

प्रस्ताव में कहा गया है कि अगले 9 सालों में लोकसभा और विधानसभा के साथ ही नगर निगम के चुनाव भी साथ कराए जाने का फॉर्मूला आम सहमति से तय कर लिया जाएगा. इस बारे में केंद्र और राज्य सरकार को भी प्रस्ताव की जानकारी भेजी जाएगी. खास बात यह है कि इस प्रस्ताव पर विपक्षी दलों के पार्षदों ने भी अपनी सहमति दी. 

मेयर कुसुम यादव के मुताबिक चुनाव पर होने वाले बेवजह के खर्च को रोकने और आचार संहिता की वजह से विकास के काम प्रभावित होने से बचाने के लिए दूसरी संस्थाएं भी पक्ष-विपक्ष का ध्यान रखें बिना आम सहमति से इसी तरह से प्रस्ताव पारित करेंगी. हालांकि, सदन की इस चौथी बैठक में दूसरे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोक-झोंक हुई. दूसरे मुद्दों पर पार्षद आपस में एक-दूसरे से जूझते हुए नजर आए. दूसरे मुद्दों पर हंगामा के चलते सदन को बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

सदन की इस बैठक में जयपुर की मेयर मंजू शर्मा और विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य व गोपाल शर्मा भी विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर मौजूद थे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget