एक्सप्लोरर

जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर को साले ने मारी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान अंधाधुंध फायरिंग

Jaipur Crime News: जयपुर में 5 अगस्त को लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल की उनके साले अजय कटारिया ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस फोर्स में तैनात आरोपी अजय ने SLR राइफल से फायरिंग की.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार (5 अगस्त) की सुबह लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मार्निंग वॉक पर निकले लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल पर उनके रिश्तेदार ने ही कई राउंड फायरिंग की. सुबह की सै के बाद जब वह अपने घर के दरवाजे तक पहुंच ही गए थे कि उनको गोलियों से भून दिया गया, जिससे शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई. 

आरोप है कि अजय कटारिया नाम के आदमी ने शंकर लाल पर ये गोलियां चलाई हैं. फिलहाल, आरोपी पुलिस कस्टडी में है. अजय कटारिया रिश्ते में मृतक लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल का साला लगता है और पुलिस फोर्स में तैनात है. उसने SLR (सेल्फ लोडिंग राइफल) से फायरिंग की थी.  

घरेलू विवाद को लेकर लेबर इंस्पेक्टर की हत्या 
पुलिस जांच में सामने आया है कि किसी घरेलू विवाद के चलते यह हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि शंकर लाल ने अपने साले अजय की एक लड़की से सगाई कराई थी. हालांकि, बाद में लड़की शादी करने को तैयार नहीं थी. उसका किसी और के साथ प्रेम प्रसंग था. इसी को लेकर जीजा-साले में विवाद चल रहा था. 

कैब में आया आरोपी, किया सरेंडर
जयपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बगरू थाना इलाके की वाटिका सिटी में यह वारदात हुई है. यहां शंकर लाल नाम के लेबर इंस्पेक्टर सुबह की सैर के लिए निकले थे. वह घर पहुंचने ही वाले थे कि हमलावर अजय एक कैब में आया और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी के बाद अजय वहां से फरार हो गया और बाद में जाकर पुलिस में सरेंडर कर दिया. आरोपी अजय RAC की 12वीं बटालियन का जवान है. 

आरोपी अजय फायरिंग करने के बाद मौके से तो चला गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश नहीं की. वह फुलेरा थाना पहुंचा और राइफल एक पुलिसकर्मी के हाथ में दे दी. फिर बोला- 'मार दिया मैंने'. थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उसकी इस हरकत से हैरान रह गए, क्योंकि आरोपी पुलिस की वर्दी में वहां खड़ा था.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget