एक्सप्लोरर

असली के नाम पर नकली घी की सप्लाई, जयपुर में हुई कार्रवाई में 450 लीटर घटिया घी सीज

Rajasthan New: राजस्थान की सरकार मिलावट के विरुद्ध अभियान चला रही है. जयपुर से नकली प्रो वैदिक और सरस घी जब्त किया गया. सरस डेयरी के प्रतिनिधियों ने घी को नकली प्रमाणित किया.

Action On Fake Ghee: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की ओर से प्रदेश जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरो पर सख्त कार्रवाई, मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरुवार (20 जून) को जयपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है. 

इस कार्रवाई में डी मार्ट स्टोर पर विभिन्न ब्रांड का नकली घी पाया गया. खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के सुपर विजन एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में एक कार्रवाई की गई है.

जांच में घी पाया गया नकली
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि जयपुर के मालवीय नगर स्थित डी मार्ट पर नकली प्रो वैदिक घी बिकने की शिकायत मिलने पर टीम डी-मार्ट पर जांच करने पहुंची. टीम ने वाहन जांच की तो पाया कि मौजूद प्रो वैदिक घी घटिया व नकली था, इस दौरान जांच में यह भी पता चला कि सरस घी के एक ही बैच नंबर और एक ही सीरीज के कई सरस घी के डिब्बे थे. इस पर सरस डेयरी के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर और एनालिस्ट को बुलाकर जांच कराई गई. जांच में यह घी नकली पाया गया. 

नकली घी को किया गया सीज
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा डी मार्ट को सप्लाई किए गए घी में बीच-बीच में नकली घी के डिब्बे रखकर सप्लाई किए गए थे. इस पर विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया कुकर खेड़ा के पास डिस्ट्रीब्यूटर खंडेलवाल एंड कंपनी पर कार्रवाई की गई. यहां सरस के कार्टून में नकली सरस घी के डिब्बे बरामद किए गए. मौके पर सरस डेयरी के प्रतिनिधि को बुलाया गया, जिन्होंने प्रमाणित किया कि घी नकली है. नकली घी को सीज किया गया और सैंपल लिए गए.

जारी रहेगी आगे की कार्रवाई 
पंकज ओझा ने बताया कि डी मार्ट पर बेचा जा रहा हरियाणा के प्रो वैदिक घी की भी सरकारी लैब में जांच करवाई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया नकली और घटिया पाए जाने पर लगभग 450 लीटर घी सीज किया गया. साथ ही डी मार्ट के एरिया सेल्स मैनेजर को जयपुर के सारे स्टोर्स और वेयर हाउस में रखे प्रो वैदिक घी और सरस घी के स्टॉक को रोकने और अग्रिम आदेशों तक विक्रय नहीं करने हेतु पाबंद किया गया है. 

40 लीटर नकली सरस घी भी सीज कर सरस डेयरी के हवाले किया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई आगे जारी रहेगी. आशंका है कि इसमें कोई बड़ा रैकेट सक्रिय है. कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक सिंधी, अवधेश गुप्ता एवं रमेश यादव भी साथ थे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान लोकसभा चुनाव में किसानों ने किसे किया ज्यादा मतदान? हैरान कर देगा CSDS का ताजा सर्वे

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget