एक्सप्लोरर

'वंदे मातरम्' न बोलने पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य का विवादित बयान, 'भारत का खाते हैं, लेकिन...'

Balmukund Acharya News: जयपुर के हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य एक मुस्लिम युवक को 'वंदे मातरम्' बोलने के लिए मजबूर करने पर विवादों में हैं. उनके जाने के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हुआ.

राजस्थान में जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों का हिस्सा बन गए हैं. इस बार उन्होंने एक मुस्लिम युवक पर 'मंदे मातरम्' बोलने का दबाव डाला. इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और बीजेपी विधायक को विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

दरअसल, वंदे मातरम् नहीं बोलने पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इस मुस्लिम युवक को 'देश विरोधी' बता दिया. स्वामी बालमुकुंद आचार्य रविवार (17 अगस्त) को शिक्षण संस्थानों के एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए थे. मुख्य अतिथि के तौर पर वह इस समारोह में गए, लेकिन एक विवाद पैदा कर दिया.

'देश का खाते हैं लेकिन देश के खिलाफ उगलते हैं'- बीजेपी विधायक
लोगों को संबोधित करते हुए बालमुकुंद आचार्य ने भाषण दिया. भाषण के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से वंदे मातरम् बोलने को कहा. कुछ लोगों ने वंदे मातरम का जयकारा नहीं लगाया. ऐसे में बीजेपी विधायक ने मंच से ही कहा, "ऐसी मानसिकता के कुछ लोग होते भारत में रहते हैं. भारत का खाते हैं, लेकिन देश के खिलाफ उगलते हैं."

बीजेपी विधायक ने मंच से कहा, "ऐसे लोगों का भारत देश और इसके राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में विश्वास नहीं है." हालांकि, बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंद द्वारा मुस्लिम युवक को खड़ा कर उसे वंदे मातरम् कहने के लिए फोर्स करने पर कुछ लोगों ने ऐतराज जताया.

स्टेज से उतरकर युवक तक पहुंच गए बीजेपी विधायक
कई बार वंदे मातरम् का नारा लगवाने के बाद बालमुकुंद आचार्य मंच से उतर कर उस युवक तक पहुंच गए, जिसने वंदे मातरम का नारा नहीं लगाया था. उन्होंने मंच से ही इस युवक से परिचय बताने को कहा था, तो उसने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया था और अपना नाम मोहम्मद बताया था. 

बीजेपी विधायक बालमुकुंद के विरोध और समर्थन में कमेंट
स्वामी बालमुकुंद के जाने के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा हुआ. लोगों ने आयोजक का घेराव कर लिया. बालमुकुंद आचार्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं. कोई स्वामी बालमुकुंद के इस कदम से सहमति जता रहा है तो कोई इसे गलत बता रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP पर बरसे नेता
राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP पर बरसे नेता
राजस्थान निकाय चुनाव में ओवैसी की एंट्री, क्या बिगाड़ेंगे समीकरण?
राजस्थान निकाय चुनाव में ओवैसी की एंट्री, क्या बिगाड़ेंगे समीकरण?
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने दो नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने दो नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
भीलवाड़ा निकाय चुनाव: कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों का सिंबल अटका, पार्टी में मचा घमासान!
भीलवाड़ा निकाय चुनाव: कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों का सिंबल अटका, पार्टी में मचा घमासान!

वीडियोज

NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether
UP-Bihar Flood Alert News | Gandak Nadi: बिहार से यूपी तक...बाढ़ का खतरनाक मंजर! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM ने मंत्री पर लिया एक्शन, बेटी ने लगाए थे आरोप
तेलंगाना के CM ने मंत्री को किया बर्खास्त, बेटी ने लगाए थे आरोप
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
'जो लोग नए आए हैं वह...', राम मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों पर बोले इकबाल अंसारी
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? आखिरी 10 पारियों के आंकड़े देख खुद तय कीजिए
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
CJP का साथ क्यों दिया? सोनम वांगचुक का खुलासा, बोले-'पाकिस्तान में...'
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
सतावर की खेती के लिए ट्रेनिंग देगी सरकार, पौधे भी मिलेंगे मुफ्त
Video: बाढ़ में बहकर आया मासूम, गोद में लेकर इमोशनल हुए सेना के जवान
Video: बाढ़ में बहकर आया मासूम, गोद में लेकर इमोशनल हुए सेना के जवान
Embed widget