एक्सप्लोरर

जयपुर में हुए भयावह हादसे में 8 लोग जिंदा जले, PM मोदी और CM भजनलाल ने किया मुआवजे का ऐलान

Jaipur CNG Truck Blast News: जयपुर आग हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ से मुआवजे का ऐलान किया गया है. इस हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत हो गई.

Jaipur-Ajmer Highway Fire Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार (20 दिसंबर) की सुबह एक भीषण हादसे के साथ हुई, जहां एलपीजी टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद लगी आग की चपेट में 30 से ज्यादा गाड़ियां आ गईं. ये घटना इतनी भयंकर थी कि इसमें आठ लोग जिंदा जल गए और 35 अन्‍य लोग बुरी तरह झुलस गए. वहीं इस घटना के बाद अब प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री की तरफ से मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है.

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार जयपुर में हुए एलपीजी टैंकर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी.

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख
उन्‍होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. अथाह शोक की इस घड़ी में हमारी सरकार द्वारा मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है."

उन्होंने आगे लिखा, "इसके अतिरिक्त, घायलों के समुचित और त्वरित उपचार को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं."

मुख्यमंत्री से पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा 'एक्स' पर किये गए एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "राजस्थान में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

पीएम की तरफ से 2-2 लाख मुआवजा
पीएमओ ने कहा, "इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि के तौर पर दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे."

8 लोग जिंदा जले
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर के भांकरोटा इलाके में शुक्रवार अलसुबह एलपीजी टैंकर को एक ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद लगी आग ने 30 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में आठ लोग जिंदा जल गए तथा 35 अन्‍य झुलस गए.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget