एक्सप्लोरर

Jaipur Heat: भीषण गर्मी से राहत के लिए जयपुर प्रशासन ने की अनूठी पहल, शहर के चौराहों पर लगाए गए शेड्स

Jaipur Heat News: राजस्थान में नौतपा के चलते भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए जयपुर प्रशासन ने अनूठी पहल की है. धूप से बचाव के लिए शहर के चौराहों पर कपड़े के शेड्स लगाए गए हैं.

Jaipur Heat Wave नौतपा लगने के बाद से राजस्थान में गर्मी का सितम और बढ़ गया है. यहां इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. राजधानी जयपुर समेत तमाम शहरों में तापमान 45 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया जा रहा है. जबरदस्त गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह बेहाल है. ऐसे में राजधानी जयपुर में लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने अनूठी पहल की है.

जयपुर में ट्रैफिक सिग्नल वाले तमाम चौराहों पर कपड़े के शेड्स लगाए गए हैं. बांस के सहारे चौराहों पर स्ट्रक्चर खड़ा कर उन पर कपड़े लगाए गए हैं. यह कवायद इसलिए की गई है, ताकि चौराहों पर रेड सिग्नल होने पर जो लोग सड़कों पर खड़े  होते हैं, उन्हें गर्मी से कुछ निजात मिल सके. सूरज की सीधी आंच उन पर न पड़ सके. इसके साथ ही लू के थपेड़ों से भी उनका कुछ बचाव हो सके. 

अस्थाई शेड्स की वजह से मिलती है राहत
जयपुर शहर में अब तक तकरीबन सौ चौराहों पर इस तरह के शेड्स लगाए जा चुके हैं. तमाम दूसरे चौराहों पर भी इसे लगाया जाना है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह काम हफ्ते भर में पूरा हो जाएगा. जयपुर में चौराहों पर लगे यह शेड्स लोगों को खासी राहत पहुंचा रहे हैं. उनका कहना है कि ट्रैफिक सिग्नल रेड होने पर जब वह चौराहों पर रुकते हैं तो इन अस्थाई शेड्स की वजह से उन्हें काफी राहत मिलती है.

इंद्र देव से राहत की बूंदे बरसाने की लगा रहे हैं गुहार 
हालांकि, लोगों का यह भी मानना है कि अगर यह शेड्स कपड़े के बजाय फाइबर शीट के होते तो ज्यादा राहत पहुंचाते. बहरहाल गर्मी से बुरी तरह परेशान जयपुर समेत समूचे राजस्थान के लोग अब इंद्र देव से राहत की बूंदे बरसाने की गुहार लगा रहे हैं. वैसे आने वाले दिनों में राजस्थान में गर्मी लोगों को और परेशान करने वाली है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के भीलवाड़ा में मंदिर जा रही लड़की से भाई के सामने छेड़छाड़, नाराज भीड़ ने आरोपियों की गाड़ी में लगाई आग, तनाव   

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget