एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रमोशन के लिए 6 प्रोफेसर कर रहे आंदोलन, कहा- रजिस्ट्रार को भेजो जेल

धरना दे रहे डीएसडब्ल्यू नरेश मलिक ने बताया कि हमारा प्रमोशन 19 मई 2001 ड्यू है जिसे लागू होना था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर लगा हुआ है.

Rajasthan News: सालों से प्रमोशन न होने की वजह से राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) के परिसर में कुलपति सचिवालय के सामने 6 प्रोफेसर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन कर रहे हैं. उनकी मांग को सिंडिकेट बैठक में मान ली गई थी लेकिन विश्वविद्यालय का प्रशासन नहीं मान रहा है. एक प्रोफेसर तो इतने दुखी है, उन्होने रजिस्ट्रार को जेल भेजने तक की मांग कर डाली. वहीं सिंडिकेट के एक सदस्य ने बताया कि इन प्रोफेसर्स की मांग मान ली गई है. 27 दिसंबर की बैठक में सबने बहुमत से इनकी मांग को पास कर दिया है. अब इसे प्रशासन क्यों रोक रहा है यह अलग विषय है. नरेश मलिक, रमेश चावला, महिपाल यादव और पीएल बत्रा धरना दे रहे हैं.

'विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं मान रहा'
धरना दे रहे डीएसडब्ल्यू नरेश मलिक ने बताया कि हमारा प्रमोशन 19 मई 2001 ड्यू है जिसे लागू होना था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर लगा हुआ है. जबकि सरकार ने भी दो बार आदेश जारी कर दिया था. वहीं सिंडिकेट ने भी बैठक में इसे पास कर दिया था. हमारी मांग जबतक नहीं मानी जाएगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा. हमारा आर्डर निकालना चाहिए. 

'दिया जाए प्रमोशन'
वहीं दूसरे प्रोफेसर ने बताया कि हम लोग 26 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं. हमारा मामला सरकार को भेजा गया था. विश्वविद्यालय ने हमारा मामला सरकार को भेजा और सरकार ने 28 फरवरी 2022 को विश्वविद्यालय को लेकर लिखा कि इनकी मांग जायज है. इन्हें प्रमोशन दे दिया जाए. सरकार के कहने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन मांग नहीं मान रहा है. इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है. 

'रजिस्ट्रार की मनमानी है'
प्रोफेसर ने कहा रमेश चावला भी धरने पर बैठे हैं. रजिस्ट्रार की मनमानी है नहीं तो सबकुछ हो जाता. 27 साल की नौकरी के बाद यह हाल है. सिंडिकेट की मीटिंग के बाद भी रजिस्ट्रार उसे नहीं मान रही है. रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये. उन्हें तो जेल भेज देना चाहिए. ये मनमानी कबतक चलेगी. सरकार को भी रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्हें तो जेल भेज देना चाहिए. सरकार के कहने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है.  

दरअसल, राजस्थान यूनिवर्सिटी में 2009 में 6 रिसर्च एसोसिएट को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रिडेजीगनेट किया गया था. इनमें अशोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नरेश मलिक, रमेश चावला, महिपाल यादव और पी एल बत्रा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Government Job: राजस्थान की एसआई भर्ती के लिए बड़ी खबर, इंटरव्यू का टाइम टेबल जारी, यहां जानें पूरा शेड्यूल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget