एक्सप्लोरर

इंदौर में ओम बिरला ने लगाया पौधा, कहा-'एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में बना जन आंदोलन

Indore News: इंदौर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए. उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने का पीएम मोदी का संदेश दिया.

MP News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू करके जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से जूझती दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया है और यह अभियान देशभर में जन आंदोलन बन चुका है.

बिरला ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर में पौधा लगाया. पौधारोपण का कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के बिजासन क्षेत्र स्थित परिसर में हुआ. कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और राज्य के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे.

बिरला ने इस मौके पर आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने इन चुनौतियों के समाधान के लिए दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का नया संदेश दिया है और एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है.’’ उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में पिछले साल आयोजित जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) के दौरान इस वैश्विक गठजोड़ में शामिल देशों ने संकल्प जताया था. उन्होंने कहा था कि पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाए जाने की पहल को अपने-अपने देशों में जन आंदोलन बनाएंगे.

 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जन आंदोलन-बिरला

बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाला ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भारत में जन आंदोलन बन चुका है. उन्होंने कहा, ‘‘देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने 51 लाख पौधे लगाने का अभियान हाथ में लेकर नयी शुरुआत की है. इससे आने वाले दिनों में इंदौर संभवत: देश का सबसे हरा-भरा शहर भी बन जाएगा.’’

इंदौर में पौधारोपण अभियान 14 जुलाई को होगा समाप्त 

अधिकारियों ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में पांच जून से शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पूरे मध्य प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है. इसके तहत 51 लाख पौधे अकेले इंदौर में लगाए जा रहे हैं. इंदौर में सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से जारी अब तक का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान 14 जुलाई को खत्म होगा. 

RPSC Recruitment: राजस्थान सीनियर शिक्षक भर्ती की तीसरी लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की कब होगी काउंसलिंग? जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget