एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बांसवाड़ा में उतरेगा भारतीय सेना का माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, कारगिल की याद में 77 दिनों का अभियान होगा शुरू

Banswara: कारगिल युद्ध को 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे के भारतीय सेना की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 77 दिन का एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है. इसकी शुरुआत बांसवाड़ा से होगी.

Banswara News: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध (Kargil War) को कौन भूल सकता है. उस युद्ध हमारे जवानों ने साहस से फतह हासिल की थी. उस कारगिल युद्ध को 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे में भारतीय सेना की तरफ से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 77 दिन का एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है. इसकी शुरुआत सोमवार (20 नवंबर) से बांसवाड़ा (Banswara) से होगी. भारतीय सेना का माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट सोमवार को बांसवाड़ा में उतरेगा. इसके बाद भारतीय सेना की टीम अलग-अलग जगहों पर जाएगी.

भारतीय सेना की टीम बांसवाड़ा के तलवाड़ा हवाई पट्टी पर एयरक्राफ्ट के साथ उरेगी. टीम में शामिल लेफ्टिनेंट कर्नल अभयजीत महलावत ने बताया कि सैन्य माइक्रो लाइट अभियान 2023-24 नेटेक्स एक महत्वाकांक्षी माइक्रो लाइट उड़ान अभियान है. साहसिक माइक्रो लाइट विमान चालकों की टीम के जांबाज इस अभियान के अंतर्गत उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक चार माइक्रो लाइट और पावर्ड हैंग ग्लाइडर हवाई जहाजों में 9500 किलोमीटर की फॉर्मेशन में उड़ान भरकर साहस और एकजुट कार्य क्षमता की भावना को प्रदर्शित करेंगे. 

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा
उन्होंने बताया कि यह अभियान एक अनोखा अनुभव देगा और भारत की प्राकृतिक विविधता और सौंदर्य के उत्सव का प्रतीक होगा. यह एक अद्वितीय प्रयास है, जो भारत की आत्मा का अभिवादन करेगा. ऐसा अद्भुत अभियान कभी नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि माइक्रो लाइट अभियान एक साहसिक अभियान है. जिसमें छोटे और खुले हवाई जहाजों में कश्मीर की सुंदर वादियों से लेकर कन्याकुमारी के सूर्यमय तटों तक एक अद्वितीय यात्रा पूरी की जाएगी.

77 दिनों का होगा अभियान
उन्होंने बताया 77 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान भारतीय सेना के अनुभवी माइक्रो लाइट पायलट कारगिल विजय दिवस के 25 वर्षों और बॉम्बे सैपर्स युद्ध स्मारक की शताब्दी के उपलक्ष्य में सैनिकों को अदम्य भावना से श्रद्धांजलि देंगे. पहला अभियान 20 नवंबर से दो दिसंबर तक होगा. इसमें सेना के चार माइक्रो लाइट विमान 'स्मृति के पंख' का रूप धारण कर हर भारतीय के हृदय के माध्यम से वीरता और बलिदान की कहानियां बयान करेंगे. यह अभियान मात्र एक यात्रा से कहीं अधिक है. यह हमारे देश के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक अनूठा प्रयास है.

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव में अब तक 644 करोड़ की हुई जब्ती, जयपुर से 106 करोड़ किए सीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget