एक्सप्लोरर

भारत की परमाणु शक्ति को पूरे हुए 26 साल, 1998 में धमाकों से गूंज उठा था पोकरण

Rajasthan News: 11 और 13 मई 1998 को पोकरण में परमाणु परीक्षण किया गया था. उसे 26 साल पूरे हो गए है. परमाणु परीक्षण ने पोकरण की विश्व के मानत्रित्र में अलग पहचान बनाई.

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान की भारत पाकिस्तान सरहदीय सीमा के पोकरण में परमाणु परीक्षण को 26 साल पूरे हो गए है. 26 साल पहले 11व 13 मई 1998 को बीजेपी की वाजपेयी सरकार ने राजस्थान के पोकरण में परमाणु परीक्षण किए थे. इन परमाणु परीक्षणों के साथ ही भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई थी. अमेरिकी सेटेलाइट से इस परमाणु परीक्षण को बचाए रखने में मिली कामयाबी के साथ परीक्षण को पूरा किया गया था.

परमाणु परीक्षण के धमाके की गूंज आज भी याद
भारत-पाकिस्तान की सरहदीय सीमा के जिले पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में 11 व 13 मई 1998 को हुए. परमाणु धमाके की याद आज भी इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जहन में ताजा है. 26 साल पहले खेतोलाई के पास स्थित फील्ड फायरिंग रेंज परीक्षण किया गया था. परमाणु परीक्षण ने भारत को परमाणु शक्ति के क्षेत्र में सभी देशों के बराबर लाकर खड़ा कर दिया था.

सिलसिलेवार परमाणु परीक्षण के धमाके की गूंज ने पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था. पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज के क्षेत्र में रहने वाले लोग आज भी उन लम्हों को याद कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं. क्षेत्र के लोगों में आज भी उन परमाणु परीक्षणों के कारण धुज्जी धरती तथा धमाके को गूंज का मंजर जीवित है. 

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ था परमाणु परीक्षण
पोकरण की फील्ड फायरिंग रेंज में हुए परमाणु विस्फोटों के बाद भारत देश को परमाणु शक्ति बनाने में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के द्वारा पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में परमाणु परीक्षण करवाया गया था. परमाणु धमाके के दौरान पूरा पोकरण शहर पत्ते की तरह हिल गया. आसपास के लोग इसे प्राकृतिक आपदा मानते हुए अपने घरों से बाहर की ओर भाग खड़े हुए थे. इस धमाके का एक दिन ही गुजारा था. तभी दूसरा परमाणु विस्फोट होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बनने लग गया था.

पोकरण ने विश्व के मानत्रित्र में बनाई अलग पहचान
जैसलमेर का पोकरण परमाणु परीक्षण के बाद विश्व के मानचित्र में अपनी अलग छवि बन चुका था. पोकरण की फील्ड फायरिंग रेंज में परमाणु विस्फोट का विजय पताका फहराने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, विदेश मंत्री जसवंत सिंह जसोल सहित देश के वीवीआईपी लोग पोकरण पहुंचे. शक्ति स्थल के नाम से मशहूर हुए खेतोलाई में कई वीवीआईपी लोगों का तांता लगा रहा.

लोकसभा चुनाव में उठा परमाणु बम का मुद्दा
लोकसभा चुनाव में भी परमाणु बम का मुद्दा काफी गरमाया हुआ रहा था. क्योंकि इंडी गठबंधन के सहयोगी CPM के घोषणा पत्र में देश को परमाणु शक्ति को हिन करने के लिए घोषणा की गई थी. उस घोषणा पत्र में यह था कि देश के सभी परमाणु बमों को समुद्र में डालकर नष्ट कर दिया जाएगा. इस घोषणा पत्र के जारी होने के बाद बीजेपी लगातार हमलावर रही. वहीं कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. 

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी के सामने राहुल गांधी क्यों नहीं लड़ रहे चुनाव? अशोक गहलोत ने बताई बड़ी वजह

 

 

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget