एक्सप्लोरर

IIT-NIT Counselling: जोसा राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें कब तक होगी ऑनलाइन रिर्पोटिंग?

IIT-NIT JoSAA Counseling 2024: कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया जोसा काउंसलिंग के बीच जोसा की वेबसाइट पर सभी IIT द्वारा पहले सेमेस्टर की क्लासेज शुरू होने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

IIT-NIT Counselling: देश के आईआईटी, एनआईटी समेत 121 संस्थानों की 59 हजार 917 सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग चल रही है. इस बीच अब दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी किया गया. स्टूडेंट्स दूसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग एक जुलाई शाम 5 बजे तक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स में कमी पाई जाएगी, उन्हें तीन जुलाई शाम 5 बजे तक आई क्वेरी का रेस्पॉन्स देना होगा नहीं उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी.
 
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जोसा की वेबसाइट पर सभी आईआईटी द्वारा पहले सेमेस्टर की क्लासेज चालू होने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसमें आईआईटी दिल्ली में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई 22 जुलाई से शुरू होगी. इसके बाद 25 जुलाई से आईआईटी गुवहाटी, 26 जुलाई से इंदौर, 29 जुलाई से बॉम्बे, हैदराबाद में पढ़ाई शुरू होगी.

कहां कब से शुरू होंगी क्लासेज
वहीं रूपड़, 30 जुलाई से आईआईटी कानपूर, बीएचयू, भिलाई, 31 जुलाई से जोधपुर, पलक्कड़, एक अगस्त से मद्रास, भुबनेश्वर , तिरुपति, 2 अगस्त से पटना, 3 अगस्त से आईईटी रुड़की, 4 अगस्त से धनबाद, 5 अगस्त से आईआईटी खरगपुर, धारवाड़, मंडी, 7 अगस्त से जम्मू, गोवा और सबसे आखिर में 19 अगस्त को आईआईटी गांधीनगर में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू होगी.
 
काउंसलिंग ऑप्शन बदलने का मौका
अमित आहूजा के अनुसार ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें दूसरे राउंड में आईआईटी से एनआईटी और एनआईटी से आईआईटी सीट का आवंटन हुआ है. उनके पहले राउंड सीट आवंटन में अपलोड किए गए दस्तावेजों को नए आवंटित सिस्टम से दोबारा वेरिफाई किया जाएगा. इसके बाद नई आवंटित सीट कन्फर्म की जाएगी. इसके अलावा जिन स्टूडेंट्स को पहले सीट का आवंटन हो चुका है और फ्लॉट और स्लाइड का विकल्प चुना है, उन्हें दूसरे राउंड में आईआईटी से आईआईटी और एनआईटी से एनआईटी सीट का आवंटन हुआ है और उन्हें पहले के वेरिफाइड डॉक्यूमेंट्स के आधार पर ही नई सीट कन्फर्म की गई है.

ये सभी स्टूडेंट्स अपनी पहले राउंड में आवंटित सीट को नई सीट आवंटित होने पर कोई क्लेम नहीं कर सकेंगे. इन सभी स्टूडेंट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में दोबारा डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आवश्यक्ता भी नहीं है. स्टूडेंट्स हर राउंड में काउंसलिंग में फ्लॉट ऑप्सन को स्लाइडव फ्रीज में और स्लाइड ऑप्शन को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं.
 
सीट छोड़ने के लिए बताना होगा कारण
एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ऐसे स्टूडेंट्स जो सेकेंड राउंड सीट आवंटन के बाद जोसा काउंसलिंग से वि़ड्राल कराना चाहते हैं, उनके लिए विड्राल विकल्प उपलब्ध हो चुका है. स्टूडेंट्स आवश्यक जानकारी भरकर अपनी सीट छोड़कर काउंसलिंग से बाहर जा सकते हैं. उन्हें इसके लिए जोसा को सीट छोड़ने का कारण बताना होगा.

इन कारणों में स्टूडेंट्स को कौन सा कॉलेज, कौन सी ब्रांच मिलने की उम्मीद थी, इसके साथ ही क्या साल 2024 में उनका किसी अन्य कॉलेज (आईआईटी, एनआईटी छोड़कर) की ब्रांच में एडमिशन हो चुका है और क्या स्टूडेंट्स साल 2025 में फिर से जेईई मेन की परीक्षा देने के इच्छुक हैं, इसके बारे में बताना होगा. स्टूडेंट्स चौथे राउंड तक अपनी आवंटित सीट से विड्राल करा सकते हैं. काउंसलिंग प्रोसेसिंग फीस पांच हजार रुपये काटकर बाकी फीस स्टूडेंट्स को लौटा दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget: राजस्थान के बजट से महिलाओं को बड़ी उम्मीदें, बताया किन बदलावों से बेहतर होगी जिंदगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget