एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पति ने 3 साल तक गुजारा भत्ता नहीं दिया, कोर्ट ने 36 महीने के लिए भेजा जेल

Jaipur News: अदालत के आदेश पर करणी विहार थाना पुलिस ने पति ताराचंद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. लेकिन उसने अंतरिम भरण पोषण राशि अदा करने से इनकार कर दिया.

Jaipur Court Order: जयपुर के मेट्रो द्वितीय की अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) कोर्ट-5  ने अदालत का आदेश होने के बाद भी पत्नी को तीन साल तक गुजारा भत्ता न देने वाले पति को तीन साल के जेल की सजा सुनाई है. अदालत ने कहा है कि हर महीने का भरण पोषण भत्ता न देने के लिए पति को हर महीने की सजा की गणना करते हुए जेल में रखा जाए. इस  दौरान वह जितनी राशि गुजारा भत्ता के रूप में पत्नी को देगा, उतनी सजा कम कर दी जाएगी. 

किसकी अपील पर अदालत ने सुनाया यह फैसला

अदालत ने यह आदेश परिवादी अनिता कुमारी खटीक के प्रार्थना पत्र पर दिया. अनिता के वकील शिव जोशी ने अपनी याचिका में बताया था कि परिवादी ने पहले अपने पति के खिलाफ परिवाद दायर किया था. उस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 22 फरवरी, 2022 को आदेश दिया था कि पति परिवादी पत्नी को भरण पोषण के लिए हर माह पांच हजार रुपये का गुजारा भत्ता दे. 

अदालत ने कहा था कि प्रार्थना पत्र लंबित रहने की अवधि की अंतरिम राशि का वह एकमुश्त भुगतान तीन माह में करें.अनिता ने अपनी याचिका में कहा  कि उसके पति पर 36 माह की भरण पोषण की कुल राशि एक लाख अस्सी हजार रुपए बकाया हो गए हैं,लेकिन उसने अब तक उसका भुगतान नहीं किया है. इस पर अदालत ने पति के खिलाफ वसूली वारंट जारी किया.

अदालत के आदेश पर पति गिरफ्तार

अदालत के आदेश पर करणी विहार थाना पुलिस ने पति ताराचंद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. लेकिन उसने अंतरिम भरण पोषण राशि अदा करने से इनकार कर दिया. इस पर परिवादी की ओर से कहा गया कि सीआरपीसी की धारा 125 क उपधारा तीन में प्रावधान है कि हर महीने की बकाया राशि के लिए उसे एक माह के लिए जेल भेजा जाए.

वकील ने दलील दी कि ताराचंद को 36 माह की बकाया राशि के चलते तीन साल के लिए जेल भेजा जाए.इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को तीन साल के लिए जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक… कांग्रेस में सिर फुटौव्वल पर अंदर की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget