एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: हाथरस में सत्संग करने आए भोले बाबा पर भरतपुर में भी दर्ज हुआ था केस, जानें- क्या था मामला?

Hathras Stampede Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ कई लोगों की जान चली गई. इस सत्संग में राजस्थान से भी उनकी अयुयायी पहुंचे हुए थे.

Hathras Stampede News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में भी एसपी सिंह उर्फ भोले बाबा (Bhole Baba) कई बार सत्संग के कार्यक्रम कर चुके हैं. भरतपुर और डीग जिले में भोले बाबा के हजारों की संख्या में अनुयायी हैं. जिले में वर्ष में एक-दो बार सत्संग के कार्यक्रम होते हैं. भोले बाबा के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग प्रवचन सुनने आते हैं. भोले बाबा के सत्संग का कार्यक्रम अक्सर सड़क के किनारे खेतों में ही होता है जिससे सत्संग में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की बैठने की व्यवस्था हो सके. कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था भी उसी हिसाब से की जाती है लंबा चौड़ा पंडाल लगाया जाता है.
 
भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे में 8 फरवरी 2024 को भोले के सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था. बताया गया है कि सत्संग जहां भी होता है मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम कमेटी की ओर से सभी अनुयायी को सूचना दे दी जाती है, जिससे लोग भोले बाबा के सत्संग में पहुंच जाते हैं.
 
कोरोना काल में हुआ था भोले बाबा पर मामला दर्ज 
एसपी सिंह उर्फ भोले बाबा पर कोरोना के समय 11 जून 2020 को शहर के मथुरागेट थाने में मामला दर्ज हुआ था. कोरोना काल में भोले बाबा मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आए थे. अस्पताल में भोले बाबा के पहुंचने की सूचना पर भोले बाबा के श्रद्धालु अस्पताल पहुंच गए थे. लोगों की ओर से कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया था और किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को काफी समझाया लेकिन लोग अपनी मनमानी करते रहे.
 
पुलिस ने भोले बाबा और एक एएसआई सहित और लगभग 100-150 इनके अनुयायी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस की ओर से 100-150 लोगों द्वारा धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए धारा 188, 269 और 270 आईपीसी और धारा 51 डिजास्टर एंड मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत दंडनीय अपराध होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.
 
बुजुर्ग दंपती भी गए थे हाथरस सत्संग में 
डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के गांव दांतलौठी से एक बुजुर्ग दंपती हाथरस भोले बाबा के सत्संग में गए थे. लेकिन, जब हादसा हुआ तो बुजुर्ग दंपती पंडाल में ही एक तरफ खड़े रहे. उनका कहना था कि भोले बाबा के सत्संग में भाग लेने के लिए गांव से वह दोनों ही गए थे. भोले बाबा के सत्संग में गांव से काफी लोग जाते हैं, लेकिन इस बार नहीं गए. उन्होंने बताया कि सत्संग समाप्त होने के काफी देर बाद अफरा-तफरी मची थी, जिससे कई लोगों की जान गई है. बुजुर्ग दंपती सकुशल अपने गांव पहुंच गए हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget