एक्सप्लोरर

हरियाणा में अरविंद केजरीवाल उठाने जा रहे बड़ा कदम, AAP करेगी इस महापंचायत का समर्थन

Haryana News: हरियाणा के अनंगपुर गांव में 13 जुलाई को डिमोलिशन के खिलाफ महापंचायत होगी. आम आदमी पार्टी वहां प्रतिनिधिमंडल भेजेगी और प्रभावित लोगों को पूरा समर्थन देगी.

हरियाणा के अनंगपुर गांव में शुक्रवार (11 जुलाई) को AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि AAP अनंगपुर गांव में बीजेपी सरकार द्वारा की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत का समर्थन करेगी.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अनंगपुर गांव के लोगों के साथ खड़े हैं और महापंचायत में AAP की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा, 1300 साल पुराने इस ऐतिहासिक गांव में बीजेपी बुलडोजर चलाकर लोगों के घरों को गिरा रही है.

बुलडोजरों से लोगों के घर ध्वस्त किए जा रहे - सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह दिल्ली का नजदीकी गांव है और इसका बड़ा इतिहास भी है. पिछले कुछ दिनों से यहां सरकार ने बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण किया जा रहा है. बुलडोजरों से लोगों के घर ध्वस्त किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों को तोड़ा गया, फिर अनधिकृत कॉलोनियों में नोटिस आने शुरू हुए. फिर दिल्ली और हरियाणा के देहातों में सैकड़ों साल पुराने गांवों में भी नोटिस आए और डिमोलिशन हुआ.

बुराड़ी स्थित कादीपुर में सैकड़ों नोटिस आए

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जैसे दिल्ली के बुराड़ी स्थित कादीपुर में सैकड़ों नोटिस आए और मटियाला में पोचमपुर गांव में DDA से बड़े स्तर पर डिमोलिशन किया गया.

आज यह स्थिति है कि चाहे झुग्गी-झोपड़ी का गरीब हो, अनधिकृत कॉलोनी का पूर्वांचली भाई हो या दिल्ली-हरियाणा देहात के सैकड़ों साल पुराने बसे गांव हों, उन सभी पर सरकार बुलडोजर चला रही है.

सर्व समाज की 36 बिरादरियों की महापंचायत बुलाई

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आगामी रविवार, 13 जुलाई को अनंगपुर के लोगों ने सर्व समाज की 36 बिरादरियों की महापंचायत बुलाई है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अनंगपुर की सर्व समाज की महापंचायत में जाएंगे और पूरा समर्थन देंगे

AAP के पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने इस मामले पर कहा कि 13 जुलाई को अनंगपुर गांव में बीजेपी सरकार के डिमोलिशन के खिलाफ महापंचायत हो रही है. आसपास और दूर के गांव, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब से लोग, व जम्मू-कश्मीर तक के सर्व समाज के लोग इसमें शरीक होंगे. 

दिल्ली के सभी गांव वहां पहुंचेंगे

सौरभ भारद्वाज ने कहा, दिल्ली के सभी गांव वहां पहुंचेंगे. यह छोटी लड़ाई नहीं है. ये लोग पहाड़ों में क्यों बसे थे? आजादी के संघर्ष में अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ युद्ध कर पहाड़ों में छुपते थे, वहां बस गए.

उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दीं, उनकी जमीन को अब 'रिज' में डालकर सरकार ने कब्जा कर कॉलोनियां काट दीं. 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget