एक्सप्लोरर

Rajasthan: प्रिंसिपल को जेल भिजवाने वाले छात्र का फंदे से लटका मिला शव, मोबाइल से खुलेगा राज?

Hanumangarh News: 25 वर्षीय कॉलेज के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Rajasthan Suicide Case: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कॉलेज के प्रिंसिपल को जेल भिजवाने वाले छात्र का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. पुलिस को घटनास्थल से सुसाइ़ड नोट नहीं मिला है. तीन दिन पहले रिश्वतखोरी के आरोप में 25 वर्षीय छात्र ने प्रिंसिपल और क्लर्क को जेल भिजवाया था. मृतक छात्र की पहचान मयंक के तौर पर हुई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र की मौत का कारण खुदकुशी है. सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मयंक का शव बरामद हुआ था. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला. तकनीकी परीक्षण के लिए मृतक का दो मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है. बता दें कि मयंक की शिकायत पर प्रिसिंपल और क्लर्क को एसीबी ने गिरफ्तार किया था.

प्रिंसिपल और क्लर्क को भिजवाया था जेल 

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है. मयंक मां के साथ एसडीएम कॉलोनी में रहता था. पिता की वर्षों पहले दुर्घटना में मौत हो चुकी है. छात्र की मां सरकारी स्कूल में टीचर है. जंक्शन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मां ने बेटे से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया. जवाब नहीं मिलने पर भाई के साथ घर पहुंची.

अब उसी छात्र का शव मिलने से सनसनी

घर का दरवाजा अंदर से बंद था. दोनों दूसरे रास्ते से अंदर पहुंचे. अंदर का नजारा देखकर दोनों के होश उड़ गए. मयंक फंदे से लटका हुआ पाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच पड़ताल के दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस मौत के कारणों की अभी भी जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब मंयक के कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया जाएगा. घटना के बाद से मां सदमे में है. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Assembly: राजस्थान में जिलों को समाप्त करने के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित


 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget