एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: हनुमान बेनीवाल के इस ऐलान ने सभी को चौंकाया, नई 'टीम' के गठन को लेकर दिए ये संकेत

Hanuman Beniwal News: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेते हुए हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग को हटा दिया है. साथ ही प्रदेश व जिला कार्यकारिणीयों को भी भंग कर दिया है.

Rajasthan Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बाकी हैं. ऐसे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) भी चुनावी मोड में आ गई है. आरएलपी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेकर सभी को चोंका दिया है. प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग (Pukhraj Garg) को हटाने के साथ ही प्रदेश व जिला कार्यकारिणीयों को भी भंग कर दिया है. 2023 के विधानसभा चुनाव में  हनुमान बेनीवाल कांग्रेस और बीजेपी को चुनौती देने के लिए नई टीम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में नजर आ रहे हैं.

'जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन'

बेनीवाल ने इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, 'राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देशों के अनुसार RLP के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता सहित संपूर्ण राज्य कार्यकारिणी व समस्त संबंध प्रकोष्ठों (युवा मोर्चा, अल्प संख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष सहित उक्त मोर्चो की राज्य कार्यकारिणी, समस्त जिला/महानगर कार्यकारिणी, जिला/महानगर अध्यक्षों सहित जिले व मोर्चो के अध्यक्षों द्वारा बनाई गई समस्त कार्यकारिणी व कमेटियों  व संभागों व जिलों के बनाए गए प्रभारियों को आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है! उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा.'

नई कार्यकारिणी में युवाओं को मिलेगा मौका

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राजू खोजा ने बताया कि यह बदलाव पार्टी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया है. जल्द ही पार्टी की और से नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी. उसमें युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा, जिससे विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग हनुमान बेनीवाल की काफी करीबी माने जाते हैं. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग को हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है.

ये भी पढ़ें:- BJP के ये 10 दिग्गज नेता इन सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव, जानिए- क्या है जनता की राय?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget