एक्सप्लोरर

हनुमान बेनीवाल के मोर्चा संभालने के बाद अनीता चौधरी हत्याकांड को लेकर धरना खत्म, क्या CBI करेगी जांच?

Hanuman Beniwal: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यह मामला भंवरी देवी हत्याकांड से भी बड़ा है. इसकी सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच की जाएगी तो सब कुछ सामने आ जाएगा. परिवार के पास पर्याप्त सबूत है.

Rajasthan News: बहुचर्चित ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड मामले को लेकर 20 दिन से चल रहा धरना मंगलवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के मोर्चा संभाले जाने के बाद समाप्त हुआ. अनीता चौधरी का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा.

राज्य सरकार के प्रतिनिधि ओसिया विधायक भैराराम सियोल की दो चरणों में हुई वार्ता के बाद अनीता चौधरी के परिजनों की मांगों पर सहमति बनी इस मामले की सीबीआई जांच के साथ पुलिस अधिकारियों को हटाने को लेकर सहमति के बाद धरना खत्म करने की घोषणा की गई.

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया कि बहन अनीता चौधरी की 6 टुकड़े कर मौत के घाट उतारा गया था. परिवार के लोगों के साथ हमने लंबे समय से संघर्ष किया. जिससे अनीता चौधरी को न्याय मिल पाए आज सरकार के प्रतिनिधि ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने बताया कि अनीता चौधरी के परिवार के द्वारा रखी गई मांगो पर सहमति जताई गई है. अनीता चौधरी की हत्याकांड के मामले में सीबीआई जांच होगी. तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि यह मामला भंवरी देवी हत्याकांड से भी बड़ा है. इसकी सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच की जाएगी. तो सब कुछ सामने आ जाएगा. परिवार के पास पर्याप्त सबूत है. परिवार सीबीआई का पूरा सहयोग करेगा.

ओसिया विधायक भैराराम सियोल ने बताया कि सरकार के द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे. अनीता चौधरी हत्याकांड के इस मामले की सीबीआई जांच को लेकर आज ही अनुशंसा की जाएगी. साथ ही सभी मांगों को मान लिया गया है. सर्वधर्म की ओर से 51 लाख रुपए पीड़ित परिवार को दिए जाएंगे. सभी मांगों पर सहमति बन गई है. साथ ही अधिकारियों के लिए सरकार से अनुशंसा की जाएगी.

मृतका अनीता चौधरी के पति मनमोहन चौधरी ने बताया कि हमें पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं था. पुलिस कई गलत तथ्य बता रही थी. अब सीबीआई से जांच होगी तो हत्याकांड का पूरा खुलासा होगा. मेरी पत्नी अनीता चौधरी व पूरे परिवार को न्याय मिलेगा. एफआईआर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध दर्ज की गई. लेकिन पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई.

गौरतलब है कि ब्यूटीशियन अनीता चौधरी के मुंह बोले भाई गुलामुद्दीन ने अपने घर पर बुलाकर ख़ौफ़नाक तरीके से हत्याकर अनीता चौधरी के शव के 6 टुकड़े कर घर के बाहर 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया. इस हत्याकांड ने पूरे जोधपुर में सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस हत्या के मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को मुंबई से गिरफ्तार किया.

साथ ही परिवार के लोगों ने नामजद एफआईआर दर्ज करवाई. जिसमें जोधपुर शहर के बड़े बिजनेसमैन तैयब अंसारी पर इस हत्या की आशंका जताई गई. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की करीब 30 लोगों से पूछताछ की गई. आखिरकार पुलिस ने बताया कि यह हत्या लूट के लिए की गई है. इस पर अनीता चौधरी के परिजनों ने विरोध जताया और इस मामले में पुलिस के द्वारा की जा रही जांच पर सवाल उठाया उसके बाद से अनीता चौधरी का परिवार धरने पर बैठकर न्याय के लिए मांग करने लगा.

इसे भी पढ़ें: राजस्व महाअभियान-3.0 के बीच पटवारी मांग रहा था जमीन बंटवारे के लिए रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget