एक्सप्लोरर

राजस्थान: 'जनता ने सरकार बनाई थी, लेकिन सर्कस बन गया', गोविंद डोटासरा का BJP पर बड़ा हमला

Rajasthan News: गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री की बात मंत्री नहीं मान रहे और मंत्री की बात विधायक नहीं सुनते. ये सरकार 'सर्कस' बन गई है.

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर तीखा कटाक्ष किया. उन्होंने भजनलाल शर्मा सरकार के अब तक तक के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘आज मुख्यमंत्री की बात मंत्री नहीं मान रहे, मंत्री की बात विधायक और नौकरशाह नहीं मान रहे. मैं इसलिए कहता हूं कि लोगों ने विश्वास करके और बीजेपी के धोखे में आकर सरकार बनाई थी लेकिन यह सर्कस बन गई है... सर्कस.’’ 

वहीं, गोविंद सिंह डोटासरा ने यह भी कहा, "क्या इनको जापान और कोरिया भेजने के लिए राज दिया था? ये महंगे-महंगे सूट पहनकर जापान और कोरिया घूम रहे हैं, लेकिन किसानों और गरीबों की कोई सुध लेने वाला नहीं है? आज पूरे प्रदेश में भू माफिया, खनन माफिया और बजरी माफिया हावी हैं.’’ 

'9 महीने में 9 काम नहीं किए'- गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान कांग्रेस चीफ डोटासरा ने कहा, "आदमी उम्मीद करता है कि सरकार नौ महीने में नौ काम तो करेगी ही. एक भी काम किया क्या?’’ वहीं, उन्होंने भजनलाल सरकार को 'पर्ची सरकार' करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासन पूरी तरह से दिल्ली आलाकमान के नियंत्रण में है. 

उन्होंने आरोप लगाया, 'राज्य सरकार दिल्ली में बैठे आलाकमान के इशारे पर चल रही है. मंत्री, विधायक और नौकरशाही मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनते.' 

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव पर बोले पीसीसी चीफ
गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजस्थान की सात विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एकजुटता का आह्वान किया. 

केंद्र सरकार पर भी बोला हमला
राजस्थान पीसीसी प्रमुख ने श्री डूंगरगढ़ (बीकानेर) में किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह किसान सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की आंख खोलने वाला है. किसान के ऊपर जो जुल्म और अत्याचार साढ़े 10 साल से किए जा रहे हैं, उसकी आंख खोलने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है."

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि किसानों पर जुल्म आने वाले समय में बीजेपी शासन का खात्मा करने के लिए आखिरी कील साबित होगा. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 100 युवा किसान जायेंगे विदेश, 25 सितंबर है आवेदन की तारीख, जानें क्या है योजना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget