एक्सप्लोरर

Gangrape in Rajasthan: मवेशी बांधने घर से बाहर निकली लड़की से गैंगरेप, अपने घर में फांसी लगाकर जान दी

Crime Against Women in Rajasthan: लड़की के पिता के मुताबिक शनिवार रात उनकी 16 साल की बेटी मवेशी बांधने के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान तीन लोगों ने उसे अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया था.

Rajasthan Crime News: राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लड़की के साथ घटना वाली रात में ही उसके ही गांव के तीन लोगों ने बलात्कार किया था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लड़की के शव को परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर गांव के ही तीन लोगों पर केस दर्ज किया है. तीनों आरोपी शादीशुदा हैं. इस घटना के बाद गांव में तनाव फैला हुआ है.

क्या कहना है परिजनों का

लड़की के पिता के मुताबिक शनिवार रात उनकी 16 साल की बेटी मवेशी बांधने के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया.उनका कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ी की ओर ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार किया. लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची. 

घर पहुंचकर लड़की ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया. इसके बाद लड़की के पिता ने आरोपियों के घर फोनकर इसकी शिकायत की.इस पर आरोपियों के घर वाले झगड़ा करने उनके घर आ गए. इसके बाद लड़की के परिजनों ने सुबह इसकी खबर पुलिस को करने की सोची. लेकिन रात करीब तीन बजे लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.उसके परिजनों ने रविवार सुबह उसे फंदे पर लटका देखा.पिता ने बेटी को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी.लड़की को रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया.वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोपहर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

किसकी शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

नौगावां थाना पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी ​​​​​​गांव में ही रहते हैं. सभी आरोपी शादीशुदा और बच्चों के पिता हैं. ये सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: 'सचिन पायलट अभी हमारे कार्ड में नहीं...' बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget